बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे इंजीनियर पति-पत्नी हुए बेहोश, रेस्क्यू कर बचाई गई जान

बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे इंजीनियर पति-पत्नी हुए बेहोश, रेस्क्यू कर बचाई गई जान

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। बिल्डिंग की लिफ्ट में मंगलवार को अचानक इंजीनियर दंपति फंस गये। जिसके बाद करीब आधे घंटे तक दम्पत्ति बेहाल रहे। लिफ्ट के अंदर से मदद के लिए दंपति ने शोर मचाना शुरु कर दिया। उस दौरान उनकी आवाज को एक सफाई कर्मी ने सुन लिया। लेकिन पति पत्नी दोनो ही लिफ्ट के अंदर बेसुध होकर गिर पड़े। काफी प्रयास के बाद सफाईकर्मी ने आसपास के लोगो को बुलाया और कड़ी मशक्क्त के बाद लिफ्ट खोलकर पति पत्नी को बाहर निकला। जिसके बाद दोनो की जान बचाई जा सकी। 
 
जानकारी के मुताबिक अनुराग सिंह नैनी के ओमेक्स आनंदा के टावर ए के फ्लैट 407 में किराए पर रहते हैं। अनुराग सिंह नैनी में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी श्रेया सिंह भी एक फर्म में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। दोनो अपने बच्चे को लेने स्कूल जाने के लिए निकले और बिल्डिंग में लगी लिफ्ट से जाने लगे। उस दौरान लिफ्ट अचानक बीच में ही बंद हो गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद घबराहट के कारण दोनो लोग शोर मचाने लगे। 

तभी एक सफाई कर्मी तो उनकी आवाज सुनी और कम्पाउंड के लोगो को बुलाना शुरु कर दिया। उस दौरान पति पत्नी दोनो लिफ्ट में बेसुध हो गये। सफाईकर्मी और आस पास के लोगों काफी मशक्क्त के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोल कर दोनो को बाहर निकाला। हादसे में दोनो बेसुध हो गए थे। वहीं सोसायटी में रहने वाले डॉक्टर प्रतीक ने उनका उपचार किया। जिसके बाद दोनो लोगों को होश आया। अनुराग सिंह ने बताया कि बिल्डिंग में आए दिन यह समस्या रहती है। अक्सर लोग लिफ्ट में फंस जाते है। इस संबंध में ओमेक्स आनंदा के फैसिल्टी इंचार्ज एसएस राणा से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 

ये भी पढ़ें -गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटा, 45 मिनट परिचालन रहा ठप