Kanpur: आज से नया कानून लागू: कल्याणपुर थाने में दर्ज किया गया नए कानून से संबंधित पहला मुकदमा
कानपुर, अमृत विचार। एक जुलाई से लागू नए कानून के अंतर्गत कमिश्नरेट के थाना कल्यानपुर में प्रथम मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस के 04 थानों पर कुल 04 अभियोग नए कानूनों के अनुसार दर्ज किए हैं।
भारत सरकार ने जारी गजट के आधार पर देश में पुरानी संहिताओं भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता व साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को लागू किया गया है।
सं थाना अभियोग सं नए कानून की धारा पुराने कानून के अनुसार लागू
01 कल्यानपुर 308/24 79, 296 294,509
02 चौबेपुर 224/24 125, 281 336, 279
03 जाजमऊ 143/24 115(2), 333 323, 452
04 बिल्हौर 196/24 103(1) 302