फतेहपुर में पत्नी ने पति से जेवरात बनवाने को कहा, कुछ दिन के लिए टालने पर महिला ने किया ये...लोग भी हैरान
फतेहपुर, अमृत विचार। एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने बताया कि पत्नी जेवर बनवाने की जिद कर रही थी। मना करने पर यह कदम उठा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के रहने वाले पीयूष यादव की 24 वर्षीय पत्नी ने घर के अंदर धन्नी पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर पर बहन काजल व भांजा अर्पित थे। पत्नी ने घर की धन्नी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर पर जानकारी हुई तो उसे बताया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।