लखीमपुर खीरी: किशोर ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, घर से अपने बाबा से मिलने जा रही थी मासूम

लखीमपुर खीरी: किशोर ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, घर से अपने बाबा से मिलने जा रही थी मासूम

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना पसगवां क्षेत्र की पुलिस चौकी बरवर के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर पड़ोस की सात वर्षीय बच्ची को खींचकर घर से करीब 100 मीटर दूर बग्गर पर ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका के बेहोश होने पर आरोपी मौके से भाग निकला।  घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पीड़िता की मां ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। उनकी बेटी घर से अपने बाबा को मिलने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर ने उनकी पुत्री को अकेला पाकर दबोच लिया और उसे पकड़कर अपने घर की ओर खींच ले गया। घर से करीब 100 मीटर दूर बने बग्गर में बच्ची से दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची बेसुध हो गई और खून बहने लगा। इस पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से भाग निकला। होश में आने के बाद बच्ची जैसे-तैसे अपने घर पहुंची। उसके कपड़े खून से सने देख परिवार वालों में हड़कंप मच गया। मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई।

पीड़िता के पिता गैर प्रांत में मजदूरी करने गए हैं। पीड़िता की मां ने आरोपी पड़ोसी के घर गई और शिकायत की। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष दीपक राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा। उधर एएसपी नैपाल सिंह और सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची का हाल जाना। परिवार वालों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें। लखीमपुर-खीरी: घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे की सर्प दंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम