UP Transfer: दो उप आबकारी आयुक्त का हुआ स्थानांतरण, प्रशासनिक फेरबदल जारी

UP Transfer: दो उप आबकारी आयुक्त का हुआ स्थानांतरण, प्रशासनिक फेरबदल जारी

लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश में लगतार अफसरों के तबादले हो रहे हैं। 12 आईएएस और 8 आईपीएस के तबादलों के बाद अब शासन ने अन्य प्रशासनिक विभागों में भी फेरबदल करना शुरू कर दिया है। जहां उप आबकारी आयुक्त लाइसेंसिंग, मुख्यालय के आलोक कुमार को अब उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन प्रभार, गोण्डा ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार के सुभाष चंद्र सोनकर को उप आबकारी आयुक्त लाइसेंसिंग मुख्यालय स्थानान्तरित कर दिया गया है।  

122

46 तबादलों की सूची तैयार

इससे दो दिन पहले ही 12 जिलों के जिला अधिकारी और 8 जिलों के एसपी-एसएसपी के ट्रांसफर किए गए जा चुके हैं। अभी लगभग 60 और जिलाअधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 46 अफसरों की सूची तैयार हो गई है। जिनका स्थानान्तरण किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेः "Miss you maa... मकान मालिक की टेंशन नहीं कर पा रहा बर्दाश्त"...पॉलीटेक्निक के छात्र ने लगाई फांसी