बाराबंकी: 10 प्रतिशत कर्मचारियों के होंगे तबादले, बन रही सूची

पंचायती राज विभाग समेत सभी विभागों में 30 जून तक होगा फेरबदल

बाराबंकी: 10 प्रतिशत कर्मचारियों के होंगे तबादले, बन रही सूची

बाराबंकी, अमृत विचार। अधिकारियों के साथ ही लंबे समय से जिले में जमे कर्मचारियों का भी तबादला होगा। वहीं स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्षेत्र में बदलाव होना तय है। पंचायती राज कार्यालय समेत सभी विभागों में ऐसे कर्मचारियों की तबादला सूची तैयार की जा रही है। 30 जून तक सभी तबादले किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा तबादला नीति की मंजूरी दिए जाने के बाद 30 जून तक अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले होने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर विभागवार लंबे समय से जमे कर्मचारियों की तबादला सूची तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी विभागों में 10 प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला करने का मानक तय किया गया है। अगर किसी विभाग में पूरे जिले में सौ कर्मचारी हैं तो उसमें 10 से 12 कर्मचारियों का तबादला स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।

तबादले को लेकर जोर-जुगाड़ लगना भी शुरु हो गया है। पंचायती राज, समाज कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि समेत कईयों के विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की बात करें तो मंडल या जिलेस्तर पर दस या तीन साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों का भी तबादला होना तय माना जा रहा है।

इनमें समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ, एडीओ पंचायत समेत कई विभागों को आलाधिकारी शामिल हो सकते हैं। डीपीआरओ नितेश भोंडेले ने बताया कि दस प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला को लेकर सूची बन रही है। नियमानुसार तबादले किए जाएंगे। जो दूसरे जिले से कर्मचारी आमद करा रहे हैं उन्हें जल्द ही तैनाती दी जाएगी।

उन्नाव से आए दो एडीओ पंचायत

पंचायती राज कार्यालय में उन्नाव जनपद दो एडीओ पंचायत आए हैं। जबकि जिले से तीन या चार एडीओ पंचायत के साथ एक बीडीओ का भी तबादला होना है। आने वाले एडीओ पंचायत को जल्द ही ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं बीडीओ की तैनाती भी जिलाधिकारी के अनुमोदन पर डीडीओ द्वारा की जाएगी। इसी तरह कई अन्य विभागों में भी तबादला एक्सप्रेस शुरु होने वाली है। लखनऊ के सबसे नजदीकी इस जिले में तैनाती को लेकर अधिकारियों की यह पहली पसंद होती है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: तीसरी लाइन प्री नॉन इंटरलांकिग के चलते निरस्त की गयी कई ट्रेनें, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं