Rampur News : धार्मिक स्थल के सामने लगे हैंडपंप के पास पेशाब करने वाले किशोर को पुलिस ने पकड़ा

Rampur News : धार्मिक स्थल के सामने लगे हैंडपंप के पास पेशाब करने वाले किशोर को पुलिस ने पकड़ा

शिव मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप का मुआयना करते टांडा सीओ कीर्तिनिधि आनंद और कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह।

टांडा, अमृत विचार। धार्मिक स्थल के सामने लगे हैंडपंप के पास दूसरे समुदाय के किशोर ने रात में पेशाब कर दिया था। जिससे हिन्दू समुदाय के लोग एकत्र हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस आ गई। किशोर को पकड़ने के बाद पुलिस थाने ले आई थी। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामला टांडा थाना क्षेत्र के  गांव हमीरपुर से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि गांव में बने एक धार्मिक स्थल के सामने एक हैंडपंप लगा है। धार्मिक स्थल में लोग रोजाना पूजा करने के लिए हैंडपंप से पानी लेकर जाते हैं। आरोप है कि रविवार रात को दूसरे समुदाय के एक किशोर ने हैंडपंप के निकट घास पर पेशाब कर दिया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद हिन्दू समुदाय के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग एकत्र हो गए थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आ गई थी। किशोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: नीट पेपर लीक के मामले में लखनऊ पुलिस का बिजारखाता में छापा