रामपुर : रामायण पार्क में रखी भगवान की प्रतिमाओं को किया खंडित, मौके पहुंचे विधायक...डीएम को दी जानकारी

रामपुर : रामायण पार्क में रखी भगवान की प्रतिमाओं को किया खंडित, मौके पहुंचे विधायक...डीएम को दी जानकारी

क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा, मौके पर मौजूद विधायक आकाश सक्सेना।

रामपुर, अमृत विचार। पनवड़िया स्थित रामायण पार्क में रखी भगवान की मूर्तियों को किसी ने खंडित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद विधायक भी मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी।

कुछ समय पहले आरडीए की ओर से पनवड़िया में रामायण पार्क का निर्माण कराया गया था। इसमें कई भगवानों की प्रतिमाएं रखवाई गईं थीं। बुधवार की शाम लोगों को सूचना मिली कि प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया है। इसके बाद लोग एकत्र हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में नगर विधायक आकाश सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से मामले की जानकारी की और फिर डीएम को पूरी बात बताई।

पनवड़िया स्थित रामायण पार्क में क्षतिग्रस्त भगवान की मूर्तियों के लिए पूरी तरह से रामपुर विकास प्राधिकरण जिम्मेदार है। क्योंकि यह पार्क आरडीए ने ही बनवाया था। उन्हें इन प्रतिमाओं के संरक्षण के इंतजाम भी करने चाहिए थे। जिलाधिकारी से बात करके प्रतिमाओं के संरक्षण के लिए पुख्ता इंतजाम करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा है।-आकाश सक्सेना, नगर विधायक

ये भी पढे़ं : रामपुर में दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली