Haj Yatra 2024: हज आवेदन में यूपी का मुरादाबाद अव्वल, 9 मई को पहली फ्लाइट...1880 आजमीने हज जाएंगे सऊदी अरब

Haj Yatra 2024: हज आवेदन में यूपी का मुरादाबाद अव्वल, 9 मई को पहली फ्लाइट...1880 आजमीने हज जाएंगे सऊदी अरब

मुरादाबाद, अमृत विचार। इस्लाम के पांच बुनियादी उसूलों में शामिल हज के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दुनियाभर से हर साल लाखों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना में हज के लिए जाते हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सबसे अधिक 1880 आजमीने सऊदी अरब हज के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए 9 मई को पहली फ्लाइट तय की गई है। आजमीने हज को मक्का में हज के दौरान किसी तरह की परेशानी, दिक्कत न आए इसके लिए प्रशिक्षण कैंप/शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि, आजमीने हज को हज पर जाने से पहले हज से मुतल्लिक तमाम जरूरी जानकारियां दे दी जाएं। 

इसी के मद्देनजर शहर के 84 घंटा स्थित जामिया नाईमियां मदरसा में हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यहां शहर से जाने वाले आजमीने हज को हज के दौरान अरकान के बारे में बताया गया। यानी हज के दौरान वो पांच अरकान जो उन्हें पूरे करने हैं। हज ट्रेनर खुसरो फैसल ने बताया की हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से हाजियों को ट्रेनिंग देने के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप लगाया गया था। यहां हज के अराकीन बताई गए। इसके अलावा अहम जानकारियां कुराबानी और उससे जुड़ी सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहुलतें, क्या है उनके बारे में जानकारी दी गई हैं। 

साथ ही हज के दौरान किन जरूरी बातों का खास तौर पर ध्यान रखना है। क्या करना है और क्या नहीं करना जैसी तमाम जानकारियां उनसे साझा की गई हैं। उन्होंने बताया की साल 2023 में हिंदुस्तान से जाने वाले हाजियों को काफी दिक्कत का समाना करना पड़ा था। लेकिन, इस बार केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी जी के वहां जाने और सभी पहलुओं को बारीकी से समझने के बाद लगता है इस बार हाजियों को दिक्कत नहीं आएगी।  

वहीं कैंप में आने वाले आजमीने हज की माने तो उन्हें कैंप में आने से काफी जरूरी जानकारी मिली हैं। हज के दौरान किस बातों का ध्यान रखना है। क्या करना है क्या नहीं करना। हज ट्रेनर खुसरो फैसल ने बताया 29 अप्रैल से दो मई तक हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने हज का टीकाकरण करने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: वोट की जंग में इस्तेमाल हुआ चुनावी हथियार : सपा नेता बोले-अतीक, अशरफ, मुख्तार और शाहबुद्दीन के नाम पर मतदान करें

ताजा समाचार

बरेली: गले पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, SSP के आदेश 4 लोगों पर FIR
CBSE 10th 12th Result 2024: 10वीं परीक्षा में प्रत्यक्ष और 12वीं में निखिल ने दिखाई प्रतिभा, स्कूलों से लेकर मेधावियों के घर तक चला खुशी मनाने का दौर
बरेली: डीएम के सामने बिजली अफसरों ने कियाझूठा दावा, छानबीन कराई तो खुली पोल
शाहजहांपुर: शराब पीने से मना करने पर पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, हिरासत में आरोपी
बरेली: SIB ने डीडीपुरम में मारा छापा, हाईवे बनाने वाली फर्म पर बड़े पैमाने पर पकड़ी GST चोरी
Banda: पैरामेडिकल कालेज में सात नर्सों को फ्लोरेंस नाइटेएंगल अवार्ड से किया गया सम्मानित