नींद न आने की समस्या का ये है रामबाण इलाज, दूर करेगा अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और तनाव
.png)
अमृत विचार। आज का समय आधुनिकीकरण का है और इन दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए हमें रोजाना संतुलित भोजन, वर्कआउट से साथ एक पूरी नींद भी लेनी होती है। अगर आप इसमें जरा-सी भी लापरवाही करते है। तो ये आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है। वहीं विशेषज्ञ ये मानते है कि स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद और अच्छा खाना बहुत जरुरी है। अगर कोई भी व्यक्ति इन बातो को नहीं मानता है तो वह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करता है।
और जब आप अपनी इस डेली जरूरत की नींद को पूरा नहीं कर पाते है तो कई सारी बीमारियां आपके शरीर में प्रवेश कर जाती है। ये आपके जीवन में कुंडली मारकर बैठ जाती है। जिससे आपको अनिद्रा, चिडचिड़ापन घेर लेती है। इससे आपके मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है। पर लोगो ने अब अपने जीवन में और भी बड़ी समस्याएं पाल ली है - उनमे से एक है आपका moblie फ़ोन जो की आज हर एक आयु वर्ग की जरूरत और मुसीबत दोनों बना हुआ है। देर रात तक जागते रहना और फ़ोन का इस्तेमाल करना ये आज के समय की आमबात है। पर इसकी वजह से आपकी नींद खराब होती है। सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल पर समय बिताना जागने की एक बड़ी वजह है इससे तनाव की स्तिथि भी लोगो में ज्यादा बढ़ जाती है।
ऐसे में अगर आपको अगर इन सबसे छुटकारा चाहिए तो कुछ योगासन है जिन्हे करने से आप अच्छी नींद ले सकते है।
आज हम आपको बतायेगे उनके बारे में -
उत्तानासन
सबसे पहले अपने शरीर को सीधा खड़ा रखे। उनसे बाद धीरे-धीरे आगे की ओर झुके।
ध्यान रहे आपका शरीर धीर-धीरे ही आगे की ओर झुकने को ले जाये। पैर की उंगलिया छूना काफी होगा।
अपना पूरा शरीर अपने घुटनो कि तरह एक जगह पर ले आये। ध्यान रहे हाथो को जितना हो सके उतना जमीन कि ओर ले जाये। आपका चेहरा आपके घुटनो की ओर होना चाहिए।
विपरीत करणी
इस योगासन में आपको अपना पैर ऊपर और सर निचे की ओर रखना होगा। ऐसा करने के लिए ९० डिग्री के कोड पर पीठ के बल आपको जाना होगा। इसके लिए आप दीवार का सहारा भी ले सकते है। आप अपने कंधो का इस्तेमाल करिये। इसे अभ्यास के साथ करते रहिये। धीरे-धीरे आप इसमें एक्सपर्ट हो जायेगे। और बिना किसी शेयर के कर पाएंगे।
पश्चिमोत्तानासन
अपने पैरो को एकदम सीधा रखे बैठे होने की मुद्रा में और धीरे धीरे आप अपने कमर से ऊपर का हिस्सा अपने पैर के उंगलियों की ओर बढ़ाये। जितना संभव हो आप अपने शरीर को एकदम जोड़े जिससे की आपका पैर और चेहरा एक समान हो जाये। इसे 10 से 20 सेकेंड तक रखे और फिर बैठ जाये। आप इसे 3-4 बार कर सकते है।
मार्जरीआसन-बिटिलासन
अपने घुटनो और हाथो का शहर लेकर बैठ जाये।अपनी पीठ को ऊपर की ओर उठाये और एक पहाड़ के आकर जैसे विशालकाय संरचना बन जाये। ऐसा करते समय अपना चेहरा अंदर ले जाकर शरीर को देखे। अपनी पीठ को U के आकर में रखे और फिर अपने चेहरे को एक बार चाट की ओर दिखाए। और वापस अपने के लिए इससे फिर एक बार दोहराये।
सेतु बंधासन
अपने घुटनो को मोडे और फिर पीठ के बल लेटते हुए पैरो को जमीन पर मजबूती से रखे। और इस बिंदु पर हाथो को निचे रखते हुए बगल ले जाये। अब अपने शरीर को ऊपर उठा ले। साँस अंदर ले। रीढ़ की हड्डी को ऊपर उठाते हुए अपने शरीर को वपस जमीन पर रखे। अब वपस इस प्रकिया को दोहराये ताकि आप अपनी स्तविती म ेवापस आ सकें। यह योग करते समय आप सांसो का इस्तेमाल करे और अपनी स्तिथि को बनाये।
बालासन
यह योगासन आसान है इसमें आपको बस नार्मल पैरो को मोड़कर जमीन पर बैठ जाना है फिर आप अपना ऊपरी शरीर आगे की ओर झुकना होगा धीरे-धीरे। आगे की ओर अपने सर को जमीन से बिछा देना होगा अपने हाथो को भी आप जमीन पर पूरी तरह बिछा दें। क्योकि ये एक आराम दायक मुद्रा है तो आप इसे 10 से 15 सेकंड तक कर सकते है।
डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया लेख है। कृपया इसे अपनाने से पहले किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय जरूर लें।