खटीमा: वाहन की चपेट में आकर युवती की मौत, मजदूरी कर साइकिल पर बहन से साथ घर लौट रही थी

खटीमा: वाहन की चपेट में आकर युवती की मौत, मजदूरी कर साइकिल पर बहन से साथ घर लौट रही थी

खटीमा, अमृत विचार। मजदूरी कर बड़ी बहिन के साथ साइकिल पर घर लौट रही युवती को चारपहिया वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
 
जादोपुर निवासी निशा 30 पत्नी गौतम ऋषि अपनी बड़ी बहिन आशा के साथ वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के भिंडारा गांव में मजदूरी करने गई थी। शाम को दोनों साइकिल से घर लौट रही थी। वह सुनपहर तिराहे पर पहुंची थी कि अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मारकर निशा को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
 
जिसे तत्काल 108 की सेवा से नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल टीम से नागरिक अस्पताल पहुंची उपनिरीक्षक रूबी मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतका के पति गौतम ऋषि को सौंप दिया। मृतका के एक 15 वर्षीय पुत्री वंशिका और 13 वर्षीय पुत्र शिवम हैं।