गौतमबुद्ध नगर : महिला को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर - डॉक्टरों ने एक पैर काटा 

गौतमबुद्ध नगर : महिला को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर - डॉक्टरों ने एक पैर काटा 

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 चौराहे के पास सब्जी खरीद कर लौट रही एक महिला को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पैर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 12 के निवासी चंद्र मोहन पालीवाल ने बृहस्पतिवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 नवंबर को उनकी मां जब सब्जी खरीद कर सेक्टर 12 के पास एक चौराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी एक अज्ञात बस चालक ने उनकी मां को टक्कर मार दी। पालीवाल ने कहा कि इस घटना में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। कुमार ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पर डॉक्टरों ने काट दिया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाअधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी

ताजा समाचार

ISRO: इसरो के नए Satellite EOS-08 ने शुरू किया काम, अंतरिक्ष से भेज रहा तस्वीरें
लखनऊ: बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ: युवक ने बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर शादी से किया मना, पुलिस के सामने किया यह वादा फिर मुकरा
Sultanpur: सराफा डकैती कांड का एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
UP: माध्यमिक स्कूलों में 25 हजार अध्यापकों के पद खाली, पढ़ाई हो रही प्रभावित, शिक्षक संघ ने की यह मांग
बाराबंकी: बीमार भाई के लिए पानी में फूंक डलवाने गई थी नाबालिग, मौलाना ने पकड़कर की नापाक हरकतें, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा