आज का राशिफल। 20 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 20 सितंबर, 2024

मेष     

आज का दिन विशेष रूप से लाभप्रद रहेगा। अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पुनः शुरू कर सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। माताजी की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

वृष

आज व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन का पालन करें। शुभचिंतकों से व्यवहार खराब हो सकते हैं। थायराइड के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। यदि आपको किसी वस्तु या आदत की लत है तो उससे दूरी बनाकर रखें।

मिथुन

आज विवादों को संवाद के माध्यम से सुलझाने में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। घर में पकवानों का आनंद उठाएंगे।

कर्क

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पुरुष जातकों का महिलाओं के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रेरणा लेंगे।

सिंह

आज वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को हितशत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। सुबह कोई शुभ सूचना मिल सकती है। रिश्तेदारों से अपना व्यवहार अच्छा रखें, लेकिन अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा करने से बचें।

कन्या

आज आपको शांत रहने की आवश्यकता है। संयुक्त परिवार में थोड़ी खिटपिट हो सकती है। बच्चों का व्यवहार कुछ उद्दंड हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह को अनसुना न करें। व्यवसाय में अनावश्यक व्यय हो सकता है।

तुला

आज अस्त-व्यस्त चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां आपके अनुकल रहेंगी। गुरुजनों की सलाह आपको काफी काम आएगी। युवा उत्सव के मूड में रहेंगे।

वृश्चिक

आज व्यापार में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा। घर में आप काफी व्यस्त रहेंगे। सुबह सेहत कुछ नरम रहेगी। स्वयं को फिट रखने के लिए अपनी जीवनशैली में योग और सात्विक आहार को अवश्य शामिल करें।

धनु

आज ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बच्चों के करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके मन में नए व रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

मकर

आज लोग आपसे काफी अपेक्षाएं रखेंगे। अपने आसपास के लोगों के साथ संबंध अच्छे रखें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। आप कुछ चिड़चिड़े से हो सकते हैं। घर से दूर जॉब कर रहे लोगों को छुट्टी लेने में परेशानी सकती है।

कुंभ

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना उत्तम होगा। अपने आदर्शों पर अडिग रहें। आय के नए स्रोत विकसित करने में सफलता मिलेगी।

मीन

आज किसी जरूरी काम को लेकर अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपने हितों की अवहेलना न करें। आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। नया कर्ज लेने से आपको बचना चाहिए।