रायबरेली: भगवान राम के राजतिलक के साथ मानस पाठ का हुआ समापन, भक्ति रस में डूबे रहे सैकड़ों लोग

रायबरेली: भगवान राम के राजतिलक के साथ मानस पाठ का हुआ समापन, भक्ति रस में डूबे रहे सैकड़ों लोग

लालगंज, रायबरेली, अमृत विचार। नगर के एक रेस्टोरेंट में चल रही दो दिवसीय संगीत मय रामायण कथा का भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ भव्य समापन हुआ। धर्मानुरागी उमाशंकर बाजपेई और रमाशंकर वाजपेई के द्वारा दो दिवसीय संगीत मय रामायण पाठ का भव्य आयोजन गांधी चौराहा अटल चौक स्थित  रेस्टोरेंट में किया गया।

इस अवसर पर खागा फतेहपुर से पधारे प्रसिद्ध विद्वान पंडित राधे श्याम वाजपेई ने विधि विधान से रामचरितमानस पाठ के उपरांत लंका विजय से लौटे भगवान श्री राम के राजतिलक का मार्मिक वर्णन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब भगवान श्री राम का अयोध्या में राजतिलक हो रहा था तो स्वर्ग लोक से त्रिमूर्ति ब्रह्मा विष्णु महेश सहित सभी देवता हर्षित हो रहे थे।

देवताओं के द्वारा फूलों की वर्षा की गई। अयोध्या नगरी ही नहीं आसपास के लोग भी हजारों की संख्या में अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रामायण के पात्र हमारे जीवन से जुड़े हैं। रामायण जीवन जीने की संपूर्ण कलाओं को बुद्धि विवेक को जागृत करने की कल्याणकारी ग्रंथ है जिसमें सारे जीवन का सार छुपा हुआ है।

रामायण हमें धर्म के रास्ते पर चलना सिखलाती है। जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करती है। रामचरित मानस की कुछ चौपाई व दोहे को पढ़ने से मन शांत हो जाता है। कलियुग में राम नाम लेने से ही जीवन का उद्धार हो जाता है। कलियुग केवल नाम आधारा जपत निरन्तर नर होई है पारा। रामकथा सभी मनोरथो को पूर्ण करने की संजीवनी बूटी है जिस घर में प्रतिदिन सुबह रामायण पढ़ी जाती है। उस घर मे सुख शांतिपूर्ण माहौल बना रहता है। कलह क्लेश दूर हो जाते हैं।

राम नाम जपने से भवसागर तर जाते हैं और परमधाम मुक्ति का यही एकमात्र उपाय है। सायं काल आरती और भोजन प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्या देवी बाजपेई, रीतू बाजपेई, बाबी बाजपेई, शिव प्रकाश पांडे, सुशील शुक्ला, देवी कुमार गुप्ता, रमेश मिश्रा, आयुष बाजपेई ,तन्नू बाजपेई, अनेक द्विवेदी, अन्नू बाजपेई, कन्नू बाजपेई, रामकुमार गुप्ता, नवल अवस्थी, अतुल त्रिपाठी,अशोक शुक्ला, पवन सिंह, सुरेंद्रनाथ मिश्रा, शिवसागर निर्मल, लक्ष्मी शंकर हलवाई आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: नौटंकी में अश्लील गाने को लेकर हुआ बवाल, चाकू के हमले से छह घायल, एक की हालत नाजुक