रायबरेली: नौटंकी में अश्लील गाने को लेकर हुआ बवाल, चाकू के हमले से छह घायल, एक की हालत नाजुक

रायबरेली: नौटंकी में अश्लील गाने को लेकर हुआ बवाल, चाकू के हमले से छह घायल, एक की हालत नाजुक

सलोन, रायबरेली। मुंडन संस्कार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाने पर नृत्य को लेकर बवाल हो गया। कुछ लोगों  ने 6  ग्रामीणों पर चाकुओं से जानलेवा हमला बोल दिया।घटना के दौरान एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पांच अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित युवक की तहरीर लेकर पुलिस ने अभियुक्तो की तलाश शुरू कर दी है। सलोन कस्बे के वार्ड नम्बर सात पूरे राजा मिया का पुरवा निवासी करम सिंह पुत्र शिवहर्ष सिंह के पुत्र समर सिंह (3) का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। प्रयोजन में दूरदराज से सैकड़ो लोग निमंत्रण में आये हुए थे। मेहमानों के लिए रात्रि में नौटंकी का भी आयोजन किया गया था। देर रात लगभग 11 बजे  नृत्य कार्यक्रम में रिंकू पासी पुत्र गेंदालाल पासी निवासी राजापुर कटेह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ पहुँच गया।

इसके बाद नृत्य कार्यक्रम में अश्लील गीतों की फरमाइश करने लगा था। आयोजक राम सहाय की तरफ से अश्लील गीतों पर नृत्य को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इसी बीच रिंकू ने अपने तीनो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर राम सहाय के पेट मे चाकू से हमला कर दिया। वहीं युवक को बचाने दौड़े मुलायम यादव, सुशील यादव, शमशाद, समेत एक अज्ञात युवक के ऊपर भी आरोपी युवक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जिससे पांच युवक मौके पर ही मरणासन्न अवस्था में गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त अपने अज्ञात साथियों के साथ भाग निकला। वहीं सभी घायलों को सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हालत गम्भीर होने पर राम सहाय को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पीड़ित सुशील कि तहरीर पर सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी गई तहरीर!, जानिये क्या है मामला

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया