एक क्लिक पर मिलेगा समस्याओं का स्टेटस, Kanpur Nagar Nigam में बनकर तैयार हो रहा सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर

Kanpur News कानपुर नगर निगम में बनकर तैयार हो रहा सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर।

एक क्लिक पर मिलेगा समस्याओं का स्टेटस, Kanpur Nagar Nigam में बनकर तैयार हो रहा सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर

Kanpur News कानपुर नगर निगम में सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर बनकर तैयार हो रहा। इससे एक क्लिक पर समस्याओं का स्टेटस मिलेगा। सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर में एक जगह सारी सुविधाएं मिलेगी।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम में की गई शिकायत या आपके कार्य की स्थिति क्या है अब जल्द आपको एक क्लिक पर पता लग जाएगी। इसके साथ ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

नगर निगम मुख्यालय में बन रहे सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर से यह सब संभव हो सकेगा। सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी में सेंटर की शुरुआत हो जाएगी, जिसके बाद नगर निगम की वर्किंग स्मार्ट हो जाएगी।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम मुख्यालय में सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर यानि नागरिक सुविधा केंद्र बन रहा है। इस सेंटर का कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इसमें नगर निगम, जलकल से जुड़े सभी कार्य हो सकेंगे। प्रदेश में पहला नगर निगम होगा, जहां इस तरह की सुविधा दी जा रही है।

सेंटर के अंदर लोगों को हाउस टैक्स, सीवर टैक्स और वाटर टैक्स से जुड़ी हर समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही वह टैक्स भी जमा कर सकेंगे। पेंशन, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर भी आवदेन किए जा सकेंगे।

ऐसे करेगा काम

दो करोड़ रुपये से सेंटर बनाया जा रहा है। फैसिलिटेशन सेंटर में नगर निगम की कार्यप्रणाली स्मार्ट हो जाएगी। हर एक आवेदन या शिकायत के लिए एक स्लिप दी जाएगी। इस पर आवेदन या शिकायत का अलग नंबर होगा। इस नंबर से ही कभी भी फाइल का स्टेटस देखा जा सकेगा। तय समय के अंदर ही शिकायत का निस्तारण करना अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

इस महीने की 20 तारीख तक फैसिलेशन सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। कोशिश है कि अगले महीने से लोगों को इसकी सुविधा मिल सके।- शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त 

सेंटर का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने के बाद जल्द ही जनता के लिए यह खोल दिया जायेगा।- आरके सिंह, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी

ताजा समाचार

Kanpur: खबर की चिंता छोड़, जान बचाने में शहीद हुए थे गणेश शंकर विद्यार्थी जी, बलिदान स्थल सूना, स्मारक भी नहीं बन सका
भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर आएंगे अमेरिका के वरिष्ठ व्यापार अधिकारी, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा 
Bareilly: रमजान में अंगूर, संतरा और सेब पर छाई महंगाई, सस्ते पपीता और तरबूज की बढ़ी मांग
मंडियों में औंधे मुंह गिरे टमाटर के भाव, किसान हुए परेशान सरकार से की यह मांग
झांसी: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
इंट्रा सर्किल रोमिंग से रिमोट एरिया में कॉल आसान, जल्द मिलेगा इस सुविधा का लाभ