उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। इससे कुछ घंटे पहले ही भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दो अन्य विधायकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। महेंद्र सिंह के अलावा आठ अन्य राज्य मंत्री – योगेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। इससे कुछ घंटे पहले ही भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दो अन्य विधायकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

महेंद्र सिंह के अलावा आठ अन्य राज्य मंत्री – योगेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, चेतन चौहान, उपेंद्र तिवारी, रघुराज सिंह और जय प्रताप सिंह का परीक्षण भी पॉजिटिव आ चुका है, जिनका इलाज चल रहा है।

वहीं पिछले महीने कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में निधन हो गया। दो और मंत्रियों सतीश महाना और बृजेश पाठक के परिवारजन भी इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

ताजा समाचार

जिम्नास्टिक प्रणति नायक का एफआईजी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, वॉल्ट फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
कानपुर में धागा गोदाम में लगी भीषण आग; ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने बुझाई...
कानपुर के नानाराव घाट में दो दोस्त नहाने के दौरान डूबे...एक का मिला शव; गोताखोर एक की कर रहे तलाश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इलाहाबाद स्थानांतरण की सिफारिश
अलीगढ़: क्रिकेट मैच के दौरान विवाद के बाद हिंसक झड़प, महिलाओं समेत आठ लोग घायल
शाहजहांपुर: बरेली मोड़ से राजघाट तिराहा तक चलेगा 156 चिन्हित ई-रिक्शा, गैर-चिन्हित पर होगी कार्रवाई