आप हो रहे गंजेपन का शिकार? कुछ सरल उपायों से करें अपना इलाज, लेकिन डॉक्टर से लेना न भूले सलाह 

आप हो रहे गंजेपन का शिकार? कुछ सरल उपायों से करें अपना इलाज, लेकिन डॉक्टर से लेना न भूले सलाह 

अमृत विचार। आज हम सबकी दिनचर्या ऐसी है कि हम अपने रहन-सहन को भूल गए है। हैल्थी चीजों को भूलकर हम आज जंक और प्रोसेस्ड फ़ूड के पीछे भाग रहे है। ऐसा इसलिए है क्योकि हमें आज सबकुछ जल्दी-जल्दी चाहिए। जिसका असर हमारे शरीर पर पड़ने लगा है। और हर दिन एक नयी परेशानी को जन्म दें रहा है, और वो है बालो का झड़ना। ये दिखने बहुत ही आम समस्या जैसी है पर इसके परिणाम बहुत ही बूरे है। 

सूंदर और घने बाल हर कोई चाहता है।लेकिन ये आज के समय में बस एक सपना बनकर रह गया है। जिसे पूरा कर पाना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। हम अपने बालो कि खूबसूरती बनी रखने के लिए तमाम तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते है। लेकिन ये भी एक कड़वी सच्चाई है कि लोग लापरवाही भी बहुत करते है। आपके सर ने 1 से 1.5 लाख बाल होते है। लेकिन इनका झड़ना एक प्राकृर्तिक बात है। हर दिन 500 से 1000  बालो का झड़ना एक सामान्य तौर पर देखा जाता है। लेकिन अगर यही हद से ज्यादा हो जाये तो ये गंजापन के संकेत भी हो सकते है। 

एक्सपेर्टस बताते है कि अगर आपके रोजाना 50 -100 बाल झड़ते है। तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत ही नहीं है और अगर 150-200 से ज्यादा बाल झाड़ रहे है तो ये हेयर लॉस हो सकता है। लेकिन चिंता की बात यहां तब होगी जब आपके बालो की कोई काउंटिंग ही नहीं है और वो गुच्छो में गिर रहे है। नए बालों का निकलना भी बंद है तो फिर ये आपके लिए खतरे ही घंटी है। आप गंजे भी हो सकते है। 

आप ये सोच रहे होंगे कि आप इसे किस तरह से जान पाएंगे की आपके बाल गंजेपन में जा रहे है। आप इसके लिए पुल्ल टेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है। ये एक तरह का बहुत ही सिंपल टेस्ट होता है जिसमे आप घर बैठे ही इसे इस्तेमाल कर सकते है। आप अपने बालों के किसी भी एक हिस्से में अपने हलके हाथो से एक हिस्सा पकडे और इसे निचे की और खींच लें ज्यादा जोर न लगाए। अब आपके हाथ में जितने भी बाल आएंगे। उससे ही इस समस्या की गंभीरता का पता चलेगा। 

अगर आपके हाथो में 1-3 बाल ही आये है, तो ये नार्मल बालों का झड़ना है। 

वहीं अगर इसकी जगह 4-6 बाल आये तो इसे हेयर फाल कहेंगे। जिसे कंट्रोल में किया जा सकता है। 

6 से ज्यादा बाल हाथो में आने पर हेयर-लॉस की गंभीर समस्या हो सकती है और आपको अपने डॉक्टर को जल्द से जल्द जाने की जरूरत है। 

बाल झड़ने के कई बड़े कारण होते है। 

महिलाओ और पुरुषो में  DHT हार्मोन एक बड़ा कारण है बाल झड़ने का। 

आज हम स्ट्रेस की समस्या से भी जूझ रहे है जो बाल झड़ने का कारण है। 

हाइपोथायरायडिज्म और एनीमिया से भी बाल झड़ना होता है। 

आपका केमिकलयुक्त शैम्पू, हेयर-डाई से भी बाल झड़ते है। 

कई बार ये देखा गया है कि ये एक पारिवारिक समस्या भी होती है अगर परिवार का कोई गंजेपन का शिकार होता है तो जाहिर है कि आने वाली पीढ़ी भी इसका शिकार जरूर होगी। 

रोकथाम के लिए क्या करें। 

सबसे पहले आप अपने खाने-पीने को ठीक करें। 

अपने बालों में केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल कम से कम करें। 

उसकी जगह आवला, भृंगराज, दही, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

Note -खबर इंटरनेट पर दी गई जानकारी के आधार पर और जागरूकता के लिए लिखा गया है। कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़े : Parsi new year 2025 : आखिर क्यों है खास नवरोज का त्यौहार, जाने इसे मानाने की तिथि, महत्व और सार