Hi Barbie... HMD ने लॉन्च किया पिंक थीम में बार्बी फोन, 8 हजार से कम में मिलेंगे ये फीचर्स
.png)
HMD Launched Barbie Phone: एचएमडी ने भारत में आखिरकार अपना नया बार्बी फोन लॉन्च कर दिया है। ये फोन फ्लिप डिजाइन के साथ आता है। इसमें 2.8 इंच इनर डिस्प्ले दी गई है। मोबाइल फोन में 1.77 इंच QQVGA आउटर स्क्रीन भी दिया जा रहा है, जिसे एक मिरर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
बार्बी फोन को सिर्फ एक कलर में लॉन्ज किया गया है, जो कि पिंक कलर है। एचएमडी का यह फोन एक पिंक ज्वेलरी बॉक्स के डिब्बे में दिया जाएगा। इसके साथ पिंक चार्जिंग केस, पिंक कलर की बैटरी और अन्य एक्सेसरीज जैसे की बैक कवर, स्टिकर्स, लैनयार्ड्स और चार्म्स भी इसी के साथ दिए जाएंगे। बता दें कि अगस्त 2024 में इस बार्बी फोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट और US में लॉन्च किया था, जहां लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था।
भारत में आया फोन (HMD Barbie Phone Price in India)
HMD Barbie Phone की कीमत भारत में 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी की X पोस्ट करके इसकी पुष्टि की है। देश में HMD के इस फोन को वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
https://twitter.com/HMDdevicesIN/status/1902640800376172811
फोन में 1.77 इंच QQVGA कवर डिस्प्ले और 2.8 इंच QVGA इनर स्क्रीन दी गई है। फोन में Unisoc T-107 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 64MB रैम और 128 MB इनबिल्ट स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी ने प्लिप फोन को S30+ OS बेस्ड Barbie-themed UI के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में बार्बी- थीम ईस्टर एग्स (Easter eggs) और एक बीच-थीम्ड Malibu Snake गेम दिया गया है। फोन का कीपैड भी बार्बी पिंक शेड में ही है और इसमें हिडेन पाम ट्री, हार्ट्स और फ्लेमिंगो हैं, जो आपको अपने फोन को अंधेरे में ढूंढ़ने में मदद करेगा।
फोन में 450mAh क्षमता वाली रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन 4G, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी के साथ दिया गया है। फोन में 0.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है। मोबाइल फोन 108.4 x 55.1 x 18.9mm और वजन 123.5 ग्राम का है।
यह भी पढ़ेः UP Board Exam Result 2025: यूपी बोर्ड बनाएगा नया कीर्तिमान, अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट