लखीमपुर नगरपालिका सहित पांच सीटें सामान्य, पांच महिलाओं के लिए रिजर्व
चार नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी, तैयारियों में जुट गये तमाम प्रत्याशी

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सोमवार की शाम नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण को लेकर ऊहापोह की स्थित पर विराम लग गया। शासन द्वारा जारी की गयी सूची के बाद तमाम प्रत्याशियों की उम्मीदें धरी की धरी रह गयी, जबकि अन्य तमाम प्रत्याशी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: एसपी से मिला नमकीन फैक्ट्री मालिक तो सामने आया इंस्पेक्टर का झूठ
बता दें कि जिले में चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों को लेकर आरक्षण सूची जारी की गयी है। नवम्बर माह में नगर निकाय का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रत्याशियों ने आने वाले चुनाव को अपने अपनी-अपनी दावेदारी ठोंकनी शुरू कर दी थी। इस दौरान कई नये चेहरे भी चुनावी मैदान में उतर आये थे। लेकिन आरक्षण न होने की वजह से प्रत्याशी परेशान दिखायी दे रहे थे। कुछ दिन पहले सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी थी जिसके बाद अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची का प्रत्याशी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। लेकिन सोमवार की शाम आरक्षण सूची जारी होने के बाद प्रत्याशी चुनावी तैयारियों में लग गये है।
नगर पालिका -लखीमपुर खीरी -अनारक्षित सीट
नगर पालिका पलियाकलां - महिला सीट
नगर पालिका गोला गोकर्णनाथ- अनारक्षित
नगर पालिका मोहम्मदी- महिला सीट
नगर पंचायत खीरी - अनारक्षित
नगर पंचायत धौरहरा- अनारक्षित
नगर पंचायत बरबर- अनारक्षित
नगर पंचायत सिंगाही- महिला सीट
नगर पंचायत निघासन अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत मैलानी - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत ओयल ढखवा- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत भीरा - अनुसूचित जाति
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल, साथी फरार