शिक्षा से ही सब कुछ होगा हासिल: प्राची चौधरी

शिक्षा से ही सब कुछ होगा हासिल: प्राची चौधरी

बहराइच। शहर के महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के जन्मदिवस पर सेमिनार का आयोजन जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से किया गया। जिसमें महिला वक्ताओं ने अपने विचार रखें। शहर के महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को नारी शिक्षा की उपलब्धियां और विषयगत चुनौतियां विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। 

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक के पत्नी प्राची चौधरी रहीं। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बेटियों के भी साथ भेदभाव किया जाता है लेकिन यह हमें बराबरी का दर्जा नहीं देता है। 

Untitled(15)

ऐसे में बालिकाएं शिक्षा हासिल कर अपना नाम रोशन करें शिक्षा से ही सब कुछ हासिल किया जा सकता है। शासकीय अधिवक्ता अमिता मिश्रा ने कहा कि महिला और बालिकाओं के अधिकार कोई नहीं छीन सकता है। चाहे वह पुलिस हो या परिवार का ही कोई सदस्य हो। प्राचार्या डॉक्टर प्रिया मुखर्जी ने कहा कि बेटियां भी आगे बढ़ें, इसके लिए शिक्षा जरूरी है।

कार्यक्रम को श्रद्धा पांडेय, डॉक्टर संगीता मेहता, डॉक्टर ज्योति सिंह संरक्षक, डॉक्टर संगीता मेहता, डॉक्टर अभिलाषा वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी अमिता शुक्ला, मोहिनी सोनी, डॉक्टर प्रियंका, चरनजीत कौर, वर्तिका सिंह समेत छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन अंशु रस्तोगी, विभा श्री गुप्ता ने किया।