कानपुर : पश्चिमी अफ्रीका के गिनी में तेल चोरी के आरोप में मर्चेंट नेवी के फंसे 26 क्रू मेंबर, कानपुर का युवक भी शामिल

कानपुर : पश्चिमी अफ्रीका के गिनी में तेल चोरी के आरोप में मर्चेंट नेवी के फंसे 26 क्रू मेंबर, कानपुर का युवक भी शामिल

अमृत विचार, कानपुर। पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी का शिप बीते तीन महीने से फंसा हुआ है। इसमें शिप के 26 क्रू मेंबरों को गिनी की नेवी ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। जिसमें 16 भारतीय, 6 श्रीलंका, फिलीपींस, पोलैंड के एक-एक और दो अन्य अफसर बंधक हैं। मर्चेंट नेवी शिप …

अमृत विचार, कानपुर। पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी का शिप बीते तीन महीने से फंसा हुआ है। इसमें शिप के 26 क्रू मेंबरों को गिनी की नेवी ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। जिसमें 16 भारतीय, 6 श्रीलंका, फिलीपींस, पोलैंड के एक-एक और दो अन्य अफसर बंधक हैं। मर्चेंट नेवी शिप के सदस्यों पर कच्चा तेल चोरी का आरोप लगा है। इसमें कानपुर के रोशन अरोड़ा भी शामिल हैं। रोशन ने शनिवार को फोन पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजनों ने भारत सरकार से बेटे की वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले मनोज अरोड़ा का बेटा रोशन (26) मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर तैनात है। परिवार रोशन की मां सीमा अरोड़ा और बहन कोमल है। बीते शनिवार को रोशन ने किसी तरह से छिपकर परिवार को फोन पर बताया कि गिनी देश की नेवी ने क्रू मेंबरों को बंधक बना लिया है। सभी मेंबर तीन महीने से बंधक हैं। अब हालात बिगड़ने वाले हैं। गिनी देश की नेवी हम सभी को नाइजीरीयन नेवी के हवाले करने वाली है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, रोशन के पिता ने बताया कि बेटे ने फोन पर जानकारी दी है कि हीरोइक इदुन शिप कंपनी के जहाज से आठ अगस्त को नाइजीरिया कच्चा तेल लोड करने गया था। शिप में 16 भारतीय और 10 विदेशी अफसर थे। वहां पर कच्चा तेल लोड करने की तीन दिन बाद की तारीख मिली थी। शिप के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने शिप वापस लाने के निर्देश दिए। शिप वापस लौट रहा था, इसी दौरान गिनी देश की मर्चेंट नेवी ने रोक लिया। शिप के 15 क्रू मेंबरों को मालाबा में कैद करके रखा है। बाकी को शिप में नजरबंद करके रखा गया है।

जानकारी नहीं दी गई। तीन महीने से भाई और उसके साथ के लोग बंधक बने हुए हैं। रोशन ने छिपकर फोन पर जानकारी दी है कि अब उसका निकलना मुश्किल है। गिनी देश की नेवी सभी को नाइजीरियन नेवी को सौंपने वाली है। रोशन अरोड़ा के परिवार ने भारत सरकार से मांग की है कि सभी क्रू मेंबरों को छुड़ाने में मदद करें। तीन महीने से सभी सदस्य बंधक बने हुए हैं। उन्होंने बेटे को भी सकुशल देश में लाने के लिए अपील की है। इसके लिए उन्होंने पीएमओ से भी गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:- कानपुर : पनकी में गुटखा फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा-तफरी, धुंआ निकलता देख कर्मचारी आए बाहर