बलिया: कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत

बलिया, अमृत विचार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में शुक्रवार की देर शाम को कच्ची ईट की दीवार गिर जाने से वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोनवानी गांव निवासी जयंती (63) पत्नी स्व. रामेश्वर सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने घर के सामने बने टिन शेड में रखे गए कुछ …
बलिया, अमृत विचार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में शुक्रवार की देर शाम को कच्ची ईट की दीवार गिर जाने से वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सोनवानी गांव निवासी जयंती (63) पत्नी स्व. रामेश्वर सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने घर के सामने बने टिन शेड में रखे गए कुछ सामान को निकाल रही थी. इसी बीच ईट की कच्ची दीवाल भर-भराकर जयंती के ऊपर गिर गई। महिला को निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-अयोध्या : कैदियों की सुविधा के लिए खुली जेल शुरू करने पर हो रहा विचार : सुरेश राही