‘हैलोवीन’ कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 154 हुई, 33 लोगों की हालत नाजुक

‘हैलोवीन’ कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 154 हुई, 33 लोगों की हालत नाजुक

सोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के इटावन जिला में हैलोवीन समारोहों के दौरान शनिवार की रात मची भगदड़ में हताहत होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 154 हो गयी है। द. कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी। गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में कम से कम 154 लोग …

सोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के इटावन जिला में हैलोवीन समारोहों के दौरान शनिवार की रात मची भगदड़ में हताहत होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 154 हो गयी है। द. कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी।

गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में कम से कम 154 लोग मारे गए और 149 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से 33 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 26 विदेशी थे और अन्य 15 घायल हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भगदड़ सोल के लोकप्रिय नाइटलाइफ़ जिले में एक संकीर्ण ढलान वाली गली में भारी भीड़ के बढ़ने और एक दूसरे के ऊपर गिरने के कारण मची थी। सरकार ने इस त्रासदी को लेकर शनिवार तक एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:- रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर किए ताबड़तोड़ हमले