Deepawali : पटाखों से सतरंगी आसमान, घर-घर दीप जलाकर गणेश-लक्ष्मी का हुआ स्वागत

अमृत विचार, कानपुर । Diwali 2022: दीपावली का त्योहार कानपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुभ मुहुर्त पर घरों में गौरी गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। दीप जलाकर घरों को रौशन किया गया। पूजा से पहले ही शहर पटाखों की रोशनी से नहा उठा। आसमान में सतरंगी चादर लोगों …
अमृत विचार, कानपुर । Diwali 2022: दीपावली का त्योहार कानपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुभ मुहुर्त पर घरों में गौरी गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। दीप जलाकर घरों को रौशन किया गया। पूजा से पहले ही शहर पटाखों की रोशनी से नहा उठा। आसमान में सतरंगी चादर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी। घरों में बड़े और बच्चों ने नए कपड़े पहनकर मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। गली-मौहल्लों में लोग एक दूसरे को दीपावली की बधाई देते रहे। इसदौरान जमकर आतिशबाजी हुई।
Kanpur Deepawali: दीपावली की शाम करीब डेढ़ घंटा पूजा का समय था। ज्योतिषों के अनुसार शाम छह बजकर 53 मिनट से यह शुभ मुहुर्त शुरू हुआ और रात आठ बजकर 16 मिनट तक लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा के साथ ही स्वरूप नगर, सिविल लाइंस, अशोक नगर, रावतपुर, कल्याणपुर, लाल कुर्ती, कैंट, किदवई नगर, साकेत नगर, गोविंद नगर, शास्त्री नगर, विजय नगर, मसवानपुर, गुमटी, चंद्र नगर, बादशाहीनाका, यशोदा नगर, कर्रही, रतनलाल नगर, गुजैनी, दादा नगर, सीसामऊ समेत शहर के सभी इलाकों में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई।
लक्ष्मी जी के साथ कुबेर की पूजा
दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का विशेष विधान है। इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है। पुराणों के अनुसार कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में विचरण करती हैं।
इस दौरान जो घर हर प्रकार से स्वच्छ और प्रकाशवान हो, वहां वे अंश रूप में ठहर जाती हैं इसलिए दीवाली पर साफ-सफाई करके विधि विधान से पूजन करने से माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ कुबेर पूजा भी की जाती है।
यह भी पढ़ें:- दीपावली 2022: डेढ़ घंटे रहेगा पूजा का समय, शुभ मुहुर्त 6:53 से 8:16 बजे तक