‘सावन में लग गई आग’ गाने से मीका सिंह ने देवा मेला में मचाई धूम

देवा /बाराबंकी, अमृत विचार। देवा मेला आडीटोरियम में बुधवार को आयोजित मेगा नाइट शो में गायक राक स्टार मीका सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मीका सिंह ने दमादम मस्त कलंदर गाना गा कर लाल कार्यक्रम की शुरुआती की। उसके बाद मीका सिंह ने एक से बढ़कर एक गाने …
देवा /बाराबंकी, अमृत विचार। देवा मेला आडीटोरियम में बुधवार को आयोजित मेगा नाइट शो में गायक राक स्टार मीका सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मीका सिंह ने दमादम मस्त कलंदर गाना गा कर लाल कार्यक्रम की शुरुआती की। उसके बाद मीका सिंह ने एक से बढ़कर एक गाने गाए। मौजे मौजा गाना गाया उसके बाद उन्होनें सावन में लग गई आग’ गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
‘जुम्मे की रात है चुम्मे की बात है’, मोजां ही मौजां, धन्नो, सुभ होने न दे जैसे अनेक गानों पर लोगों ने खूब ताली बजाई। इस दौरान सुरक्षा के नाम पर पूरा आडीटोरियम और आस-पास का इलाका छावनी में तब्दील रहा। पत्रकार दीर्घ जो पत्रकारो के लिए बनाया गया था उसके आगे भी पुलिस मौजूद रही।
ये भी पढ़ें-कन्नौज: मक्का भर रहे किसान को मारी गोली, हालत गंभीर