हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में टूरिस्ट से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 की मौत, 10 जख्मी, PM-CM ने जताया शोक

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के बंजार घाटी के घियागी इलाके में NH-305 पर रविवार रात करीब 8:30 बजे एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। 5 घायलों को जोनल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है और 5 का इलाज बंजार में …

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के बंजार घाटी के घियागी इलाके में NH-305 पर रविवार रात करीब 8:30 बजे एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। 5 घायलों को जोनल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है। ये जानकारी गुरदेव सिंह (SP, कुल्लू) ने दी। घायलों को पहले बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बंजार से बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी ने रात करीब 12:45 बजे फेसबुक लाइव होकर हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रैवलर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सेमत कई राज्यों के यात्री सवार थे। विधायक ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने अंधेरा होने के बावजूद बचाव अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया।

PM मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुल्लू के औट-लुहरी में एक ट्रैवलर के खाई में गिरने के बाद हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: नए मुख्यमंत्री को लेकर नहीं बनी बात, अपने घरों को लौटे सभी विधायक