हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश से 100 करोड़ मिलने से परिवहन विभाग उत्साहित, 60 बसों की खरीद के प्रस्ताव पर जल्द लग सकती है मुहर

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपी से परिवहन विभाग को 100 करोड़ की राशि मिलने से परिवहन विभाग उत्साहित है। परिवहन विभाग 60 बसों की खरीद के प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगा सकता है। बसों के इस बेड़े में सीएनजी व इलैक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। परिवहन विभाग में नई बसें शामिल होने से प्रदेश की परिवहन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपी से परिवहन विभाग को 100 करोड़ की राशि मिलने से परिवहन विभाग उत्साहित है। परिवहन विभाग 60 बसों की खरीद के प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगा सकता है। बसों के इस बेड़े में सीएनजी व इलैक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। परिवहन विभाग में नई बसें शामिल होने से प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

यहां बता दें कि राज्य में बसों की कमी के कारण परिवहन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा था। लगातार घाटे में जा रहा परिवहन विभाग नई बसें खरीदने का साहस भी नहीं जुटा पा रहा था। लेकिन गत दिवस उत्तर प्रदेश से 100 करोड़ की राशि मिलने से परिवहन विभाग उत्साहित है। नई बसों की खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ-साथ डिपो में सुधार के कार्यों को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।

परिवहन विभाग ने 60 बसों की खरीद का प्रस्ताव शासन को पूर्व में दिया था। लेकिन धन के अभाव में इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। बसें खरीदने के लिए फिर से शासन से संपर्क किया जा रहा है। नई बसें खरीदने के साथ ही प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। – दीपक जैन, महाप्रबंधक परिवहन

परिवहन विभाग से 60 नई बसें खरीदने का प्रस्ताव मिला है। यूपी से 100 करोड़ मिलने के बाद विभाग के इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए समिति का गठन किया गया है। सीएनजी, इलैक्ट्रिक या फिर डीजल बसों के प्रस्ताव पर समिति अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद विचार किया जा सकता है। – चंदनराम दास, परिवहन मंत्री