देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने किया फिश प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास, मत्स्य पालकों को सम्मानित भी किया

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने किया फिश प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास, मत्स्य पालकों को सम्मानित भी किया

देहरादून, अमृत विचार।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य निदेशालय, बड़ासी ग्रांट, देहरादून के परिसर में फिश प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया और मत्स्य पालन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में …

देहरादून, अमृत विचार।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य निदेशालय, बड़ासी ग्रांट, देहरादून के परिसर में फिश प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया और मत्स्य पालन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ करने और मत्स्य पालन में लगने वाली विद्युत दरों को कृषि की दरों पर निर्धारित करने के साथ ही गढ़वाल एवं कुमाऊं में मत्स्य मंडी की स्थापना किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे उत्पादों को अच्छा बाजार मिले इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मत्स्य पालन स्वरोजगार के लिए एक नई उम्मीद है। किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया था, जिसका परिणाम आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे।