हिन्दू धर्म में है आरती करने का खास महत्व, क्या है सही तरीका और विधि 

हिन्दू धर्म में है आरती करने का खास महत्व, क्या है सही तरीका और विधि 

अमृत विचार। भारत में सनातन धर्म में भगवान की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से घर में सुख शांति, समृद्धि बनी रहती है। वहीं, पूजा करना और इसके बाद भगवान की आरती ही पूजा का समापन है। ऐसी मान्यता है कि देवी-देवताओं की आरती करना बहुत ही जरूरी होती है। बिना इसके आपकी पूजा अधूरी मानी जाती है।  

आरती पूजा के सबसे बाद में आती है। इसे सही से किया जाना बहुत आवश्यक होता है। वहीं बहुत कम लोग इस बात को जानते है कि आरती को भी पूरे विधि-विधान से किया जाना होता है। ग्रंथो और पुराणों में ये कहा गया है कि कोई कार्य तभी करना चाहिए जब आप उसे सही तरीके से कर पाये। 

वैसे तो आरती कई प्रकार ही होती है। और ये अपने खास अवसर के लिए होती है। धार्मिक मान्यताओं में आरती मुख्य रूप से सात प्रकार की होती है। 

मंगला आरती 
ये आरती सुबह भोर में कि जाने वाली आरती है 

पूजा आरती 
पूजा के दौरान कि जाती है पूजा आरती 

श्रृंगार आरती 
भगवान् के श्रृंगार के बाद इस आरती को किया जाता है। 

भोग आरती 
भगवान को जब हम भोग अर्पित करते है तो भोग आरती ही की जाती है।  

धूप आरती
पूजा के वक्त हम धुप-दीप दिखाते है, इसके लिए विशेष आरती होती है। 

संध्या आरती
इस आरती को शाम में किया जाता है। 

शयन आरती
और आखिरी आरती रात सोने से पहले की जाती है। 

आरती करते समय ऐसे बहुत सी ऎसी बातें है जिनका ध्यान रखा जाता है। जैसे खड़े होकर ही आरती की जाती है आपने अक्सर मंदिरो में देखा होगा जब पंडित खड़े होते है आरती के समय। साथ ही आरती करते हुए इंसान को हमेशा थोड़ा झुका हुआ होना चाहिए। आरती की थाली हमेशा चांदी, तांबा और पीतल की होनी चाहिए। इसमें गंगाजल कुमकुम चावल चंदन, अगरबत्ती, फल-फूल रखा होना चाहिए।  

वहीं अगर बात करें आरती करते समय ध्यान देने वाली बातो की। तो इसका एक सही तरीका है। आरती की शुरुआत हमेशा भगवान के चरणों से करना चाहिए। आरती की थाल को भगवान के चरणों में 4 बार घुमाएं। कहते है कि भगवान ब्रम्हा का जन्म भगवान विष्णु की नाभि से हुआ है, ऐसे में चरणों में नमन के बाद भगवान की नाभि की पूजा की जाती है। और इसी क्रम में आरती की थाल को भगवान के मुखमंडल के सामने घुमाए। 
भगवान के पूरे शरीर पर 7 बार दिए को घुमाते हुए आरती करें। 

ये भी पढ़े : Surya Grahan 2025: इस बार सूर्यग्रहण है खास! जाने क्यों नहीं करने चाहिए अच्छे काम

ताजा समाचार

लखनऊ: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, डबल मर्डर से गांव में दहशत
मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित
मुरादाबाद : 58 लाख के बकाये में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल व निर्यात फर्म के बैंक खाते फ्रीज
कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर
Kanpur में ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत: 2 दिन पहले भाभी ने घर पर लगाई थी फांसी, परिजन बोले- सदमे में था, जानिए पूरा मामला