मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना के निधन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना के निधन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का आज गुरुग्राम स्थित मेदांत अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक साधना गुप्ता के फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी थी। पिछले एक हफ्ते से उनकी तबियत काफी खराब बनी हुई थी। इससे पहले वो लखनऊ …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का आज गुरुग्राम स्थित मेदांत अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक साधना गुप्ता के फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी थी। पिछले एक हफ्ते से उनकी तबियत काफी खराब बनी हुई थी। इससे पहले वो लखनऊ के मेदांता अस्पताल में थी लेकिन जब उनकी हालत खराब होने लगी तो उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गुड़गांव लाया गया था, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

साधन के निधन पर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शोक व्यक्त किया है। केशव मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला, प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति”

बता दें कि मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता यादव पिछले 15 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें ब्लड प्रेशर के साथ शुगर की भी परेशानी थी, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वो कई दिनों से वेंटिलेटर पर थी। मुलायम सिंह यादव भी लगातार उनका हालचाल ले रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह भी पत्नी का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई थी।

यह भी पढ़ें:-सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अस्पताल में निधन