अयोध्या: कृषि विवि में उत्तम शोध कार्य के लिये डॉ. गौरव व डॉ. जितेंद्र को किया गया पुरस्कृत

अयोध्या: कृषि विवि में उत्तम शोध कार्य के लिये डॉ. गौरव व डॉ. जितेंद्र को किया गया पुरस्कृत

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा विज्ञान व पशुपालन महाविद्यालय के पशु औषधि विभाग द्वारा वेटरनरी इंटरनल और संगठन के सहयोग से दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय था पशु चिकित्सा में नवाचार वर्तमान परिवेश और भविष्य। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मथुरा पशु चिकित्सा विज्ञान व पशुपालन …

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा विज्ञान व पशुपालन महाविद्यालय के पशु औषधि विभाग द्वारा वेटरनरी इंटरनल और संगठन के सहयोग से दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय था पशु चिकित्सा में नवाचार वर्तमान परिवेश और भविष्य।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मथुरा पशु चिकित्सा विज्ञान व पशुपालन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जीके सिंह थे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पशुपालन में चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित करते हुए पशु चिकित्सा में विभिन्न तकनीकियों उनकी सफलता और उन्नयन पर संगोष्ठी को विचार करने का आह्वान किया। डॉ. जीके सिंह ने पशु चिकित्सा के इतिहास को अपनी भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए सुश्रुत संगीता का उल्लेख किया।

वीआईपीएमएस के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने कोणार्क (आल) में संगठन द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की। डॉ. गौरव, डॉ. जितेंद्र गंधार व डॉक्टर सुनील पूनिया को उत्तम शोध कार्य के लिये पुरस्कृत किया गया। डॉ. बीपी जोशी पुरस्कार से डॉ. मुकेश कुमार व डॉ. अशोक कुमार को पुरस्कृत किया गया। डॉ. नवीन कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. अंकिता शर्मा व डॉ. विपुल ठाकुर को भी पुरस्कृत किया गया।

अधिष्ठाता डॉ. आरके जोशी ने विभिन्न प्रदेश से आए 150 प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय की तरफ से स्वागत करते हुए सब के सुखद प्रवास की कामना की। इस संगोष्ठी में तीन किताबों का एवं एक न्यूजलेटर का भी विमोचन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से निदेशक प्रसार डॉ. ए पी राव, इंजीनियर आर सी तिवारी, वैज्ञानिक, शिक्षक छात्र आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कृषि विवि में अब ड्रोन के इस्तेमाल से होगी हाईटेक खेती, निगरानी और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा