हिजाब विवाद पर हरनाज संधू ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मुबंई। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू से हिजाब विवाद पर उनकी राय मांगी गई थी। वैसे तो हरनाज संधू कई वजहों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जिस पर बात करते हुए हरनाज ने कहा था कि ‘लड़कियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचने दिया जाए। लड़कियों को आसमान में उड़ने दिया जाए। उनके परों को काटा …
मुबंई। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू से हिजाब विवाद पर उनकी राय मांगी गई थी। वैसे तो हरनाज संधू कई वजहों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जिस पर बात करते हुए हरनाज ने कहा था कि ‘लड़कियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचने दिया जाए। लड़कियों को आसमान में उड़ने दिया जाए। उनके परों को काटा ना जाए’।
पहले हरनाज हिजाब विवाद पर अपनी राय देकर सुर्खियों में आईं। अभी हिजाब विवाद पर उनके स्टेटमेंट को लेकर कंट्रोवर्सी होने लगी है। हिजाब बयान पर खुद को चारों ओर से घिरता देख हरनाज ने एक बार फिर अपने बयान को क्लीयर किया है। हरनाज का कहना है कि ‘देश का युवा होने के नाते… मैंने Public administration में मास्टर्स किया है… दुनियाभर में जो भी हो रहा है, उस पर अपना नजरिया होना जरूरी है’।
जिसके बाद आगे हरनाज कहती हैं कि ‘मैंने सिर्फ अपना नजरिया बताया है। अगर लड़कियां हिजाब पहन रही हैं, तो ये उनकी पसंद है। वहीं अगर (Patriarchy System) उन पर हावी होने की कोशिश कर रही है, तो उन्हें खुद आगे आकर बोलना पड़ेगा। जब वो खुद का समर्थन नहीं करतीं, मैं उन्हें कैसे सपोर्ट कर सकती हूं। ये उनकी पसंद है, उन्हें उनकी मर्जी के मुताबिक जीने दिया जाये’।
यह भी पढ़ें-उड़ान योजना के तहत 11 नई एयरलाइंस की शुरुआत- सिंधिया