बाराबंकी: जसकरन पांचवीं बार अध्यक्ष तो सुनील तीसरी बार महामंत्री निर्वाचित

बाराबंकी: जसकरन पांचवीं बार अध्यक्ष तो सुनील तीसरी बार महामंत्री निर्वाचित

बाराबंकी। तहसील बार चुनाव हैदरगढ़ में अध्यक्ष जसकरन तिवारी पांचवी बार व तीसरी बार महामंत्री सुनील त्रिवेदी विजयी हुए हैं। अध्यक्ष जसकरन तिवारी 99 वोट पाए , और उनके प्रतिद्वंदी राम प्रताप सिंह ने 70 वोट पाकर संतोष किया, 29 वोटों से अध्यक्ष यश करन तिवारी विजई हुए हैं। वही महामंत्री सुनील कुमार त्रिवेदी 97 …

बाराबंकी। तहसील बार चुनाव हैदरगढ़ में अध्यक्ष जसकरन तिवारी पांचवी बार व तीसरी बार महामंत्री सुनील त्रिवेदी विजयी हुए हैं। अध्यक्ष जसकरन तिवारी 99 वोट पाए , और उनके प्रतिद्वंदी राम प्रताप सिंह ने 70 वोट पाकर संतोष किया, 29 वोटों से अध्यक्ष यश करन तिवारी विजई हुए हैं।

वही महामंत्री सुनील कुमार त्रिवेदी 97 वोट पाए हैं। इनके प्रतिद्वंदी कुंवर बहादुर सिंह यादव 68 वोट पाए है। 29 वोट से सुनील त्रिवेदी महामंत्री पद पर जीत गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव 68 ओट पाए है। इनके प्रतिद्वंदी अशोक त्रिवेदी 61 वोट पाए है। वहीं 108 वोट पाकर उपाध्यक्ष प्रथम अमरेंद्र कुमार वर्मा विजयी हुए हैं इनके प्रतिद्वंदी कमल कुमार पांडे 46 वोट पाकर संतोष किए।

उपाध्यक्ष द्वितीय देशराज वर्मा 74 वोट पाकर विजयी हुए हैं। सुनील कुमार वर्मा 63 वोट पाकर हार गए हैं। संयुक्त मंत्री प्रकाशन हनुमान प्रसाद तिवारी 67 वोट से चुनाव जीते हैं। आलोक तिवारी संयुक्त मंत्री प्रशासन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बार चुनाव के अधिकारी रूपनारायण वर्मा,  राजेंद्र बाजपेई आदि की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ है। जीते हुए पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया है। इसके अलावा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: अपने ही गढ़ में कांग्रेस ने डाल दिए हथियार, पार्टी हुई चुनाव से बाहर