इटावा: भाजपा विधायक का बुलडोजर से सम्मान, समर्थकों ने की जिले में बुलडोजर चलाने की मांग

इटावा। प्रदेश में योगी सरकार 2.0 की वापसी होने के बाद से बुलडोजर का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। जिस वजह से अब लोग गिफ्ट पैक में भी बुलडोजर दे रहे हैं। इटावा में भाजपा समर्थक ने विधायक सरिता भदौरिया को बुलडोजर का प्रतीक चिन्ह गिफ्ट के तौर पर दिया है। बता दें, सदर सीट …
इटावा। प्रदेश में योगी सरकार 2.0 की वापसी होने के बाद से बुलडोजर का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। जिस वजह से अब लोग गिफ्ट पैक में भी बुलडोजर दे रहे हैं। इटावा में भाजपा समर्थक ने विधायक सरिता भदौरिया को बुलडोजर का प्रतीक चिन्ह गिफ्ट के तौर पर दिया है।
बता दें, सदर सीट से दूसरी बार सरिता भदौरिया ने जीत हासिल की है। चुनाव जीत के बाद विधायक सीएम योगी से मुलाकात कर शनिवार देर शाम वापस आईं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तभी एक भाजपा समर्थक ने उन्हें जीत की खुशी में उपहार के तौर पर बुलडोजर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
योगी को ‘बुलडोजर बाबा’ कहा जाने लगा है
मीडिया से बात करते हुए सदर विधायक ने बताया, यहां भी बुलडोजर चलाने की आवश्यकता है। वक्त बताएगा कहां चलेगा। इटावा में लोगों ने अपार अवैध संपत्ति अर्जित की है। उसकी जांच होनी चाहिए। बुलडोजर भी चलना चाहिए। उत्तर प्रदेश में जिस तरह विधानसभा चुनाव में बुलडोजर चुनावी मुद्दा रहा, योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर वाले बाबा भी कहा जाने लगा है। चुनाव का निर्णय आने के बाद भाजपा की सत्ता में पुनः वापसी हुई है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
सरिता भदौरिया ने कहा, बाबा जी ने अवैध संपत्ति जुटाने वालों के खिलाफ जो बुलडोजर चलाया है, जो कार्रवाई की है, उसके बाद से यह बुलडोजर मिसाल बन गया है। और लोग उन्हें बुलडोजर वाले बाबा भी कहने लगे हैं। जनता इससे प्रभावित हुई है तो अब बुलडोजर गिफ्ट में भी मिलने लगा है।
अवैध संपत्ति और गुंडागर्दी पूरी तरह से समाप्त कर देंगे
BJP समर्थक धीरेंद्र राव चौबे ने कहा, सदर विधायक को बुलडोजर का प्रतीक चिह्न भेंट किया है। इसलिए दिया है, क्योंकि इटावा की जनता परेशान थी। अब बुलडोजर चलवा कर उनको न्याय दिलवाने का कार्य करें। बाबा योगी ने बुलडोजर चलवा कर प्रदेश को संदेश दिया कि अब अवैध संपत्ति और गुंडागर्दी पूरी तरह से समाप्त कर देंगे। हिंदुस्तान का हर व्यक्ति चाहता है कि अब गुंडागर्दी न हो, हम भी चाहते हैं। उसका समर्थन करते हैं। अब हम योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति से प्रभावित हुए हैं।
पढ़ें-बुलंदशहर: SSP ने नियुक्त किया नया कोतवाल, गुड़ व्यापारी की हत्या के बाद व्यापारियों में आक्रोश