मुरादाबाद : चुनाव में मंडल के क्षत्रपों को गढ़ बचाने की चुनौती

आशुतोष मिश्र/मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडल के विधायकों को अबकी गढ़ बचाने की चुनौती होगी। वैसे अभी चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन चुनाव पूर्व के माहौल में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता रम गए हैं। अभी किसी भी दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। लेकिन, जनता अपनी उम्मीदों की कसौटी पर विधायकों के प्रयास …
आशुतोष मिश्र/मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडल के विधायकों को अबकी गढ़ बचाने की चुनौती होगी। वैसे अभी चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन चुनाव पूर्व के माहौल में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता रम गए हैं। अभी किसी भी दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। लेकिन, जनता अपनी उम्मीदों की कसौटी पर विधायकों के प्रयास परख चुकी है। लोगों को उनके अपने बीच में आने का इंतजार है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो सीधी टक्कर में भाजपा ने मंडल की 14 सीटों पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के 12 विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया। लेकिन, भाजपा उम्मीदवारों को कई क्षेत्रों में कमल खिलाने में पसीना उतर आया था। बसपा ने कुछ क्षेत्रों में अपने प्रभारी घोषित किए हैं।
समाजवादी पार्टी ने उस विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों का आवेदन लिया है, जहां एसे 2017 के चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति सार्वजनिक नहीं की है। कांग्रेस ने सबसे पहले उम्मीदवारों के ऐलान का संकेत दिया था। लेकिन, टिकट में 40 महिलाओं की भागीदारी देने के निर्णय के बाद उसने हाथ खींच लिए हैं। छोटे दलों के तमाम दावेदार अपने-अपने बैनर पोस्टर के साथ मैदान में हैं।
माना जा रहा है कि चुनाव ऐलान होते ही प्रत्याशी मैदान में आएंगे। चुनावी रणनीतिकारों का कहना है कि कोई भी विधायक आसानी से जीत पाये यह कहना अभी संभव नहीं है। चौपाल पर चुनाव की चर्चा शुरू है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि कई विधायक और क्षत्रपों को किला बचाने की चुनौती होगी। जीत-हार का फैसला बहुत मामूली अंतर से होगा। कोई क्लीन स्वीप मार जाए तो इसे करिश्मा ही कहेंगे।
तैयारी
12 सीटों पर दौड़ी थी समाजवादी पार्टी की साइकिल, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार एक भी सीट पर नहीं खोल पाए थे खाता, भाजपा उम्मीदवारों को कमल खिलाने में छूटे थे पसीने
जनपद विधान सभा क्षेत्र विधायक दल
मुरादाबाद शहर विधान सभा रितेश गुप्ता भाजपा
मुरादाबाद देहात हाजी इकराम करैशी सपा
कुंदरकी हाजी रिजवान सपा
कांठ राजेश कुमार चुन्नू भाजपा
ठाकुरद्वारा नवाब जान खान सपा
बिलारी मोहम्मद फहीम सपा
रामपुर रामपुर डा. तनीज फात्मा सपा
मिलक शाहबाद राजबाला भाजपा
बिलासपुर सरदार बलदेव सिंह भाजपा
चमरौआ नसीर खान सपा
स्वार अब्दुल्ला आजम सपा
संभल संभल इकबाल महमूद सपा
असमोली पिंकी यादव सपा
चंदौसी गुलाब देवी भाजपा
गुन्नौर राजीव यादव राजू भाजपा
अमरोहा अमरोहा महबूब अली सपा
धनौरा राजीव तरारा भाजपा
नौगावा सादात संगीता चौहान भाजपा
हसनपुर महेंद्र खड़गवंशी भाजपा
बिजनौर बिजनौर रूची चौधरी भाजपा
चांदपुर कमलेश सैनी भाजपा
नगीना मनोज पारस सपा
नजीबाबाद तसलीम सपा
धामपुर अशोक राणा भाजपा
नहटौर ओमकुमार भाजपा
बड़ापुर सुशांत कुमार सिंह भाजपा
नूरपुर नईमुलहसन सपा