झांसी: कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा पत्र जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली यात्रा

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुंदेलखंड के स्वर्णिम भविष्य को लेकर कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने के उद्देश्य से रविवार को प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के क्रम …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुंदेलखंड के स्वर्णिम भविष्य को लेकर कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने के उद्देश्य से रविवार को प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के क्रम में कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया एवं पूर्व यूथ प्रदेश सचिव अजय तिवारी ने हंसारी से रैली को रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ के नारे लगाते हुए राजगढ़ से टपरियन, पुलिया नं. 9, रेलवे कॉलोनी, नगरा, गढ़िया गांव, खाती बाबा, नन्दनपुरा, आवास विकास, सीपरी बाजार में रस बहार, कारगिल पार्क, जर्मनी हॉस्पिटल, गोंदू कम्पाउण्ड, बीकेडी, जीवनशाह, इलाइट, जेल चौराहा होते हुए हंसारी आकर रैली का समापन किया।
इस दौरान नगरा हाट का मैदान, गढ़िया फाटक, आर्यकन्या आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर महंगाई की त्रासदी को दर्शाया गया। रैली के दौरान नुक्कड़ सभा में सम्बोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में भविष्य के लिए ऐसी ढेर सारी योजनाएं हैं। जिसमें झांसी और समस्त बुंदेलखंड की महिलाओं, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, किसानों, व्यापारियों सभी का हित निहित है।
पढ़ें: नये मतदाता जोड़ने के लिए डोर टू डोर किया जा रहा सर्वे : वंदना त्रिवेदी
चाहे वह राजनीति व सेवा क्षेत्र में महिलाओं की 40 प्रतिशत भागेदारी हो, महिला सशक्तिकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और स्मार्ट फोन हो, महंगी रसोई के लिए सालाना तीन मुफ्त सिलेंडर हो, चिकित्सा क्षेत्र में 10 लाख तक का मुफ्त इलाज हो, किसान कर्जा माफ एवं बिजली का बिल हाफ हो, 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को 10 हजार मानदेय इत्यादि यह वादे नहीं जो करके तोड़ दिए जाएं। बल्कि प्रतिज्ञाएं हैं। जिन्हें शत-प्रतिशत निष्ठा के साथ पूर्ण किया जाएगा।
कांग्रेस की हर नीति एक अखण्ड भारत और हर जाति, वर्ग, सम्प्रदाय को ध्यान में रखकर चलाई जाती है। वर्तमान में जिस तरह के हालात हैं, उससे स्पष्ट है कि 2022 में कांग्रेस ही उत्तर प्रदेश की बागडोर सम्भालेगी। क्योंकि मुश्किल हालातों को सम्भालने का रैली का संचालन यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर नलवंशी ने किया। इस दौरान महिलाओं की मणिकर्णिका टीम से अपर्णा सेन, भूमि सेन, अनुष्ठा राजपूत, शिखा वर्मा, मोनिका सिंह, प्रियंका सिंह, नैना अहिरवार, रूबी, साक्षी आदि ने अजय कुमार हंसारी की टीम से लकी यादव, अंकित यादव, मोनू यादव, हरिओम नापित आदि उपस्थित रहे। अंत में मणिकर्णिका शबनम गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।