अयोध्या: तीन विदेशी दल रामायण के प्रसंगों पर बिखेरेंगे छठा, दीपोत्सव की तैयारियां तेज

अयोध्या: तीन विदेशी दल रामायण के प्रसंगों पर बिखेरेंगे छठा, दीपोत्सव की तैयारियां तेज

अयोध्या। पांचवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार मुख्य कार्यक्रम के दिन अयोध्या के प्रमुख 11 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क एवं राम की पैड़ी पर होंगे। 2 व 3 नवंबर को 3 विदेशी रामलीला दल श्रीलंका, नेपाल एवं त्रिनीडाड एण्ड …

अयोध्या। पांचवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार मुख्य कार्यक्रम के दिन अयोध्या के प्रमुख 11 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क एवं राम की पैड़ी पर होंगे। 2 व 3 नवंबर को 3 विदेशी रामलीला दल श्रीलंका, नेपाल एवं त्रिनीडाड एण्ड टुवैगो द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी आकर्षण प्रस्तुति दी जाएगी।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क एवं राम की पैड़ी पर आयोजित होंगे। 2 व 3 नवम्बर को 3 विदेशी रामलीला दल श्रीलंका, नेपाल एवं त्रिनीडाड एण्ड टुवैगो दलों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी आकर्षण प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे।

संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा अयोध्या के प्रमुख 11 स्थानों भरतकुंड, नाका हनुमानगढ़ी, बड़ी देवकाली, साहबगंज रामजानकी मंदिर, जालपा मंदिर, साकेत डिग्री कॉलेज, बिरला धर्मशाला, राज सदन, कनक भवन, तुलसी उद्यान व गुप्तारघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जायेगी। सूचना विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में रामायण कालीन 11 झांकियां आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहेगी। झांकियों पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों के सजीव पात्र जहां अपनी कलाओं से उस समय की घटनाओं को उकेरेंगे, वही झाकियों के साथ चल रहे कलाकार भी अपनी आकर्षण प्रस्तुति से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे तथा लोगों का मन मोह लेंगे।

शहर में टहलेंगी 35 एलईडी वैन, लगेंगे 20 डिस्प्ले

भगवान श्रीराम, माता-सीता तथा लक्ष्मण जी के स्वरूप की लंका से वापसी के वर्णन को साक्षात बनाने के लिए नये घाट पर निर्मित हेलीपैड पर पुष्पक विमान उतारने की व्यवस्था के साथ अनुज, भरत एवं शत्रुघ्न सहित अयोध्या वासियों द्वारा की गयी मार्मिक व भव्य अगवानी के मनोहर दृश्यों के साथ भगवान श्रीराम के राजतिलक के दिव्य दृश्य की प्रस्तुतिकरण पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थानों पर सूचना विभाग 35 एलईडी वैन व 20 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा, जिसे दूरदर्शन पर भी देखा जा सकता है। शासकीय योजनाओं से सम्बंधित होर्डिंग्स, कटआउट स्टैण्डी आदि बड़ी संख्या में जुड़वा शहर में लगवाये जायेंगे।

ताजा समाचार