रामपुर : तेल के गोदाम लगी आग, लिंटर फटा, फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग किया काबू

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को साढ़े चार बजे मिट्टी तेल के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद ड्रम फटने शुरू हो गए, जिससे लिंटर भी फट गया। इस बीच मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को …
रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को साढ़े चार बजे मिट्टी तेल के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद ड्रम फटने शुरू हो गए, जिससे लिंटर भी फट गया। इस बीच मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने आग को बुझाना शुरु कर दिया। लेकिन आग की लपटें लगातर उठ रही थी। लोग आग को देखकर सहम रहे थे आसपास के दो मकान जल गए।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला तबलचियान निवासी मोहिसन ने सराय गेट पर एक मकान ले रखा है। उस मकान को गोदाम के रूप में प्रयोग करके तेल और पेट्रोल का कारोबार करता है। शनिवार शाम करीब 6 बजे अचानक से गोदाम से लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस आ गई।
बाद में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग को बुझाना शुरू कर दिया। इस बीच तेल के ड्रम तेज आवाज के साथ फटने लगे। गोदाम का लिंटर भी फट गया। धमाके होते देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। बच्चों ने तो रोना शुरू कर दिया। करीब 7 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
इस दौरान मौके पर काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग बुझाने में करीब 3 वाहनों की मदद ली गई। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। तबलचियान मोहल्ले में घनी आबादी है यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तब बहुत बड़ा अग्निकांड हो सकता था।
कई घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल
सराय गेट में शनिवार शाम को मिट्टी के तेल के गोदाम में लग जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंच गए। उसके बाद शाम सात बजे तक आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली।
ड्रम फटने की आवाज से सहमे लोग
शनिवार शाम को मिट्टी के तेल गोदाम में आग लग जाने के कुछ समय के बाद ड्रम फटने की आवाज आने के बाद आसपास के लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर आ गए।जब फायर बिग्रेड ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया,तो उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद ही यह लोग अपने घरों मे चले गए।
एक साल पहले भी एक गोदाम में लगी थी आग
कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक कालोनी में एक साल पहले भी मिट्टी के तेल के गोदाम में आग लग गई थी। जिसमे कई दुकानें भी जलकर राख हो गई थी। उसमें कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। शनिवार को सराय गेट कालोनी में मिट्टी तेल के अवैध गोदाम में लगी आग के बाद एक बाद फिर से लोग सहम गए।लेकन फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया।
दो गोदाम किए सील
शहर कोतवाल प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मोसिन के दो गोदाम पास में ही थे। उसमें भी तेल भरा था, जो कि अवैध है दोनों को सील कर दिया गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी है जो भी आरोपी इस मामले में शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
कई सालों से चल रहा था गोदाम
सराय गेट के रहने वाले लोगों का कहना है कि अवैध तेल का कारोबार बहुत समय से चल रहा था। यहां पर काफी लोग आते जाते रहते थे। शनिवार को आग लगने के बाद तेल से भरे ड्रम फटने के बाद मोहल्ले के लोग सहम गए थे। बच्चे तो डर के मारे अपने घरों में छिप गए थे। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सराय गेट में स्थित अवैध रूप से तेल के गोदाम में आग लग गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा लिखा जाएगा।