वाराणसी: सड़कों को चमकाने के लिए PWD और नगर निगम का चलेगा संयुक्त अभियान, नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश

वाराणसी: सड़कों को चमकाने के लिए PWD और नगर निगम का चलेगा संयुक्त अभियान, नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश

वाराणसी। शासन की मंशानुसार नगर निगम प्रशासन ने 60 दिन में शहर को चमकाने का मुकम्मल प्लान बनाया है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण सड़कों को लेकर है जिसे चमकाने के साथ ही हरा-भरा किया जाएगा। इस बाबत नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने आदेश जारी किया है। छावनी क्षेत्र को नजीर बनाते हुए कार्य प्रारंभ होगा। चौड़ी …

वाराणसी। शासन की मंशानुसार नगर निगम प्रशासन ने 60 दिन में शहर को चमकाने का मुकम्मल प्लान बनाया है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण सड़कों को लेकर है जिसे चमकाने के साथ ही हरा-भरा किया जाएगा। इस बाबत नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने आदेश जारी किया है।

छावनी क्षेत्र को नजीर बनाते हुए कार्य प्रारंभ होगा। चौड़ी सड़कों को प्राथमिकता की सूची में शामिल किया गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को भी साथ लिया गया है। पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

इसके लिए सड़कों पर पेयजल व सीवर लाइनों में लीकेज को दूर करने के लिए जलकल व जल निगम को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बाद जो पीडब्ल्यूडी व नगर निगम मिलकर सड़कों को चमकाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही नगर निगम के उद्यान विभाग के सहयोग से पटरियों पर पौधा रोपे जाएंगे ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके।

इसके अलावा बारिश में जल भराव से बचाने के लिए तय समय के अंदर नालों की सफाई करना है। इसके लिए टाइम लाइन तय कर दी गई है ताकि बरसात से पहले सब कुछ चाक चौबंद कर लिया जाए। सीवर लाइन को भी साफ रखना है। पेयजल प्रबंधन को दुरुस्त रखने के लिए लीकेज की शिकायत को 24 घंटे के अंदर दुरुस्त कर लेना है।

पढ़ें- मुरादाबाद: PWD कार्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह