अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट का कमाल, ग्रेटर बरेली को सीएम योगी ने सराहा

बरेली, अमृत विचार। अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट कांक्लेव में बरेली विकास प्राधिकरण के स्टाल में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर बरेली का नक्शा देखकर वीसी बीडीए जोगिन्दर सिंह की पीठ थपथपाई है। वीसी ने 2004 से भूमि अधिग्रहीत होने के बाद रामगंगा नगर विकसित करने के बाद ग्रेटर बरेली के विकास की रुपरेखा बताई तो …

बरेली, अमृत विचार। अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट कांक्लेव में बरेली विकास प्राधिकरण के स्टाल में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर बरेली का नक्शा देखकर वीसी बीडीए जोगिन्दर सिंह की पीठ थपथपाई है। वीसी ने 2004 से भूमि अधिग्रहीत होने के बाद रामगंगा नगर विकसित करने के बाद ग्रेटर बरेली के विकास की रुपरेखा बताई तो सीएम योगी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए वीसी से प्रश्न किया कि 2004 से ली गई भूमि पर पिछली सरकारों ने कुछ काम ही नहीं किया और अब भाजपा सरकार में वहां काम हो रहा है।

ग्रेटर बरेली के रूप में उस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। बीडीए ने एक साल में 520 करोड़ की एफडी करा दी है। घाटे में जा रहे बीडीए की आर्थिक स्थिति सुधारना दर्शाता है कि बरेली विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के नौ बड़े विकास प्राधिकरणों में बरेली भी शामिल हो गया है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय नेशनल अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट कांक्लेव में ग्रेटर बरेली का प्लान छाया रहा। प्राधिकरण के वीसी जोगेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि ग्रेटर बरेली के प्लान में धार्मिक महत्व को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार की अपार संभावनाओं का खाका तैयार किया गया है। जिले में दो लाख से अधिक परिवार जरी जरदोजी मांझा और मेंथा से जुड़े हैं। प्राधिकरण की योजना है कि बरेली के जरी, जरदोजी, मेंथा और मांझा विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेरे।

डेढ़ साल में 200 अवैध कालोनियों पर चलाया बुलडोजर
वीसी बीडीए जोगिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि डेढ़ साल में प्राधिकरण ने 2800 आवासीय व्यावसायिक संपत्तियों का आवंटन किया है। प्राधिकरण ने बरेली शहर को आने वाले सभी मुख्य मार्गों को फोरलेन, सिक्स लेन किया है। अवैध निर्माण और लगभग 200 अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला कर उनका ध्वस्तीकरण किया है।

35 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित हो रही रामायण वाटिका
वीसी जोगिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि योजना में 35000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में रामायण वाटिका को विकसित किया जा रहा है। श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थानों, वनस्पतियों को एक ही स्थान पर संकलित किया जा रहा है।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक बनेगा नाथ नगरी कारीडोर
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नाथ नगरी कारिडोर की शुरुआत महाभारत कालीन आंवला के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से किया जायेगा। जिले के सभी सात नाथ नगरी के मंदिरों को कारिडोर से जोड़ा जायेगा। उनके सौंदर्यीकरण के साथ ऐतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।

पांच कंपनियों ने बनाई रिवरफ्रंट और प्रारंभिक डेवलपमेंट रिपोर्ट
पांच कंपनियों को बरेली की दो बड़ी नदी रामगंगा और नकटिया को जोड़ने वाले करीब 10 किलोमीटर के रिवरफ्रंट को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्लान में पर्यटन अतिथि सत्कार को बढ़ावा देने के साथ ही चिकित्सा, आवासीय, विकास औद्योगिक और विरासत को सहेजने के अलावा सफर को आसान करने के लिए लाइट मेट्रो की भी व्यवस्था की गई है। सारी रिपोर्ट तैयार हो गई है। 2027 तक शहर की आबादी करीब 35 लाख होगी। उसके हिसाब से ही विकास का नया खाका तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:- बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल में मनाया गया ‘स्वच्छ जल दिवस’, लोगों को किया जागरूक

ताजा समाचार

 शाहजहांपुर: चौराहे पर पैरों में जंजीर बंधी मिली अज्ञात महिला, वीडियो वायरल होने पर लिया संज्ञान 
बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल में 30 एटीवीएम से मिलेगा रेल टिकट
बरेली: सपा और कांग्रेस के पार्षदों की भी होगी परीक्षा, इंडिया गठबंधन ने मतदान बढ़ाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी
बहू का चढ़ा पारा : पारिवारिक न्यायालय के बाहर सास के बाल पकड़ कर जमीन पर पटका
Kanpur: शोहदे ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया में किया वायरल, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं: सपा जिलाध्यक्ष की कार से हुई थी अधिवक्ता की मौत, मौके से भाग गया था चालक...जानिए मामला