शाहजहांपुर: चौराहे पर पैरों में जंजीर बंधी मिली अज्ञात महिला, वीडियो वायरल होने पर लिया संज्ञान 

ई-रिक्शा से आए दो व्यक्ति महिला को सड़क के किनारे उतारकर चले गए

शाहजहांपुर: चौराहे पर पैरों में जंजीर बंधी मिली अज्ञात महिला, वीडियो वायरल होने पर लिया संज्ञान 

शाहजहांपुर, अमृत विचार। हरदोई बाईपास चौराहे पर एक महिला घायल अवस्था में करीब तीन घंटे तक पड़ी रही। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर तथा ताला पड़ा हुआ था। पुलिस ने महिला को पहले नजरदांज कर दिया। लोगों ने महिला का फोटो खींचकर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। अज्ञात महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।  

रविवार की दोपहर बाद तीन बजे 35 वर्षीय एक महिला हरदोई बाईपास चौराहे पर पड़ी हुई थी। उसके पैर में लोहे की जंजीर तथा ताला पड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा पर दो व्यक्ति आए और महिला को सड़क के किनारे उतारकर चले गए। लोगों ने महिला की डियूटी पर तैनात एसआई यूटी सुमित कुमार तथा महिला एसयूआई टी को सूचना दी। दोनों दरोगा ने दो सिपाहियों को मौके पर भेज दिया। सिपाहियों ने महिला को मेडिकल कालेज न पहुंचाकर रोड के किनारे कर दिया। महिला काफी देर तक तड़पती रही।

क्षेत्र के लोगों ने महिला का फोटो खींचकर वीडियो वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। पुलिस अधिकारियों ने रामचंद्र थाना पुलिस को फोन पर लाइन पर लेकर मामले को देखने के लिए कहा गया। थाने की दो महिला सिपाही हरदोई बाईपास चौराहे पर पहुंची और महिला मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सीपी शुक्ल ने बताया कि महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त प्रतीत होती है। पूछताछ में महिला अपना नाम तथा घर का पता नहीं बता पा रही है। उसके घर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: महाराष्ट्र की भाजपा नेत्री से जालसाज ने हड़पे 1.61 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज