लूट और झूठ की है भाजपा सरकार :तनुज पुनिया

लूट और झूठ की है भाजपा सरकार :तनुज पुनिया

बाराबंकी, अमृत विचार। इंडिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र रामनगर की अलग-अलग न्याय पंचायतों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की जनता, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। लेकिन उसकी ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं। इलेक्टोरल बांड घोटाला ने साबित कर दिया कि भाजपा की सरकार लूट और झूठ की है। भाजपा सरकार की नीतियों और मोदी के फसलों से देश की जनता परेशानी और संकट में है l इससे निजात पाने के लिये देश से भाजपा सरकार जाना नितान्त आवश्यक है।
 
कांग्रेस पार्टी के घोषणा न्याय पत्र पर चर्चा करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि हमारा चुनाव घोषणा पत्र एक ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है, जिसने सत्तारूढ भाजपा की नींद उड़ा दी है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। हम देशभर में 25 लाख तक निशुल्क इलाज कैशलेस बीमा योजना लागू करेंगे। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देगें। महंगाई पर लगाम लगाएंगे, आरक्षण पर 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाएंगे, डिग्री धारक बेरोजगार नौजवानों को 1 लाख सालाना देंगे, गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख सालाना देंगे, 30 लाख लोगों को तत्काल नौकरी देंगे, विदेश में अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए मौलाना आजाद छात्रवृत्ति पुनः लागू करेंगे यही नहीं इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम कानून का राज स्थापित करेंगे और बुलडोजर न्याय खत्म करके अपराधी को संविधान एवं कानून के तहत सजा देंगे।
 

ताजा समाचार