Etawah: युवाओं पर जमकर चला पीएम का जादू, लगते रहे मोदी-मोदी के नारे, लाखों लोग रैली में हुए शामिल

Etawah: युवाओं पर जमकर चला पीएम का जादू, लगते रहे मोदी-मोदी के नारे, लाखों लोग रैली में हुए शामिल

इटावा, अमृत विचार। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों का जादू रैली में बड़ी तादात में आए लोगों और युवाओं पर खूब चला। भीषण गर्मी और चिलचिताती धूप में भी इटावा, मैनपुरी और कन्नौज से लाखों लोग रैली में शामिल होने पहुंचे। मोदी के मंच पर पहुंचते ही भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। काफी देर तक नारों की गूंज सुनाई देती रही। इसके बाद मोदी-मोदी, योगी-योगी की गूंज उठती रही। 

प्रधानमंत्री ने भाजपा सरकार के 10 सालों के कार्यों के सहारे जनता से सीधा जुड़ाव कायम करते हुए भाषण शुरू किया। रैली में आई भीड़ ने बड़ी शांति से उनका करीब 40 मिनट का भाषण सुना। उन्होंने अपने भाषण में एक बार भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया। उनका हमला कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर रही केंद्रित रहा। 

भीड़ मोदी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कंपनी एससी ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों में बांट रही है। अब यूपी में अगर ये आ जाएंगे तो सोचोगे क्या होगा। यादव, मौर्य, लोध, पाल, जाटव, शाक्य, कुशवाहा सहित अन्य जातियों का हक छीन लिया जाएगा। यह इस वर्ग के लिए खतरे की घंटी है। 

उन्होंने कहा कि सपा को अपने परिवार और कांग्रेस को शाही परिवार के लिए राजनीति करनी है। सपा को पूरे प्रदेश में अपने परिवार के अलावा कोई दूसरा यादव चुनाव लड़ाने के लिए नहीं मिला। जबिक भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता बिना किसी भेदभाव के उच्च पद पर पहुंच सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं अन्य प्रदेशों में भाजपा ने इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

भीड़ मोदी (1)

उन्होंनें द्वारिका में जाकर भगवान कृष्ण की पूजा की। इस पर कांग्रेस के शहजादे में खूब आलोचना की। वे सपा वालों से यह पूंछना चाहते हैं कि यदुवंशी श्रीकृष्ण के वारिस आज उन्हीं लोगों की आरती क्यों उतार रहे हैं।मोदी तेा श्रीकृष्ण की आरती उतारेगा चाहे कोई कुछ कहता रहे। 

सपा की गुंडागर्दी का जिक्र करना भी नहीं भूले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सपा सरकार के दौरान गुंडई और अराजकता की जिक्र करते हुए सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के दौरान माताओं बहनों का घर से निकलना मुश्किल था। गरीबों की जमीनों पर झंडा लगाकर कब्जा किया जाता था। व्यापारियों के साथ लूट और फिरौती वसूली जाती थी। 

अब प्रदेश की सरकार योगी आदित्यानाथ के हाथ में है। यहां की जनता ने माहौल को बदलते देखा है। आज हर किसी को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है। यही मोदी की गारंटी है। इस क्षेत्र को पहले कट्टा फैक्ट्री के रूप में जाना जाता था अब भाजपा सरकार वहां डिफेंस कारीडोर बना रहीहै।इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए भी सरकार ने काफी काम किया है। महिलाओं के लिए पीएम सूर्यघर योजना के तहत बिजली का बिल शून्य कर दिया है। पीएम मुद्रा योजना  में 20 लाख तक की आर्थिक मदद की व्यवस्था की है।  

सपा नेता शिवपाल पर ली चुटकी 

पीएम मोदी ने जब भाषण शुरू किया तो नेताजी मुलायम सिंह यादव का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा के अंतिम सत्र में चुनाव से पहले नेताजी ने उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी। उनकी इस बात ने आशीर्वाद का काम किया। 

केंद्र में फिर से उनकी सरकार बनी। आज नेताजी हमारे बीच नहीं है। परंतु उनके छोटे भाई ने अपने चुनाव प्रचार में भाजपा को जिताने की अपील सार्वजनिक मंच से की। उनके दिल में दबी हुई बात आखिर जुबां पर आ ही गई।  

यह भी पढ़ें- Etawah: भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक बोले- 'संविधान को नहीं, बेईमानों को खतरा है', सपा पर कही यह बात...पढ़ें- पूरी खबर

 

ताजा समाचार