NEET UG 2024: नीट परीक्षा में फिजिक्स ने बढ़ाई परेशानी, बॉयोलॉजी ने दी राहत

NEET UG 2024: नीट परीक्षा में फिजिक्स ने बढ़ाई परेशानी, बॉयोलॉजी ने दी राहत

लखनऊ, अमृत विचार। एमबीबीएस, डेंटल कॉलेजों और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए आयोजित नीट परीक्षा (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) रविवार को संपन्न हुई। राजधानी लखनऊ में नीट परीक्षा के लिए 53 केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने अमृत विचार के साथ बात की। परीक्षा में आये प्रश्न पत्रों को लेकर परीक्षार्थियों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। किसी ने फिजिक्स के पेपर को आसान तो किसी ने कठिन करार दिया है। हालांकि बायोलॉजी को सभी ने राहत देने वाला बताया है। केमिस्ट्री के पेपर को भी सामान्य बताया है। आइये जानते हैं परिक्षार्थियों ने क्या कहा...

 

सुप्रीत ने बताया कि जैसा हर कोई कह रहा था कि इस बार फिजिक्स कठिन रहेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था, केवल आखिरी के 10 प्रश्न कठिन थे। बाकी के आसान ही थे। केमिस्ट्री और बायोलॉजी का प्रश्न पत्र तो बहुत आसान रहा। इस बार कटऑफ बहुत ऊपर जायेगा। शिल्पा ने बताया कि जूलॉजी और बॉटनी बहुत ठीक थी, कुलमिलाकर पेपर आसान था, इस बार पेपर को कठिन नहीं कह जा सकता। केमिस्ट्री का पेपर मध्यम कहा जा सकता है, न ज्यादा कठिन थी और न ज्यादा आसान।

हृदेश कुमार ने बताया कि फिजिक्स में रिजनिंग जैसे सवाल थे, जो पेपर को कठिन बना रहे थे। इस तरह का सवालों ने उलझाने का प्रयास किया है। निगेटिव मार्किंग भी थी। इस वजह से सोंचकर समझकर सवाल का जवाब देना था। साहिल खान ने बताया कि पेपर सामान्य था, केवल फिजिक्स में कुछ प्रश्न कठिन रहे। पेपर कुल 720 नंबर का था। पेपर करने के लिए 3 घंटे 20 मिनट का समय मिला था। जिसमें आसानी से पूरे प्रश्न किये गये हैं। मो.अयाज ने बताया कि केमिस्ट्री ठफ रही, लेकिन बायोलॉजी का पेपर आसान रहा है। फिजिक्स ने भी परेशान नहीं किया।