सपा हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस में जलाया दीपक

सपा हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस में जलाया दीपक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया और दीप जलाकर दलितों, महिलाओं के प्रति अत्याचार की याद दिलाई। दरअसल हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के बाद बिना परिवारीजनों …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया और दीप जलाकर दलितों, महिलाओं के प्रति अत्याचार की याद दिलाई।

दरअसल हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के बाद बिना परिवारीजनों की उपस्थिति में शासन-प्रशासन ने जबरन आधीरात को पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। इस अमानवीय कृत्य का सपा ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था। जानकारी के अनुसार विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यालयों पर हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस प्रतीक स्वरूप दीप जलाकर मनाया गया।

सपा के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद भी उसके शव के साथ असम्मान प्रदर्शिात करने के लिए भाजपा सरकार की निंदा की। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने शाम दीप जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी।

जन जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से विभिन्न विद्यालय के छात्रों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी विकसित और मजबूत राष्ट्र एवं स्वस्थ समाज की आधार शिला मतदाता होते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अमेठी: जन जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना