सीतापुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

सीतापुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के तहत महिला बीट पुलिसकर्मियों व एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही चेकिंग अभियान चलाकर शोहदो को सख्त …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के तहत महिला बीट पुलिसकर्मियों व एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही चेकिंग अभियान चलाकर शोहदो को सख्त हिदायतें दी गईं।

मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थानों की महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही यह भी बताया कि प्रत्येक थाने पर शक्ति मोबाइलों का संचालन किया जा रहा है।

जो महिला संबंधी अपराधों ईव टीजिंग, छेड़खानी आदि घटनाओं को रोकने के लिए अति सक्रिय रूप से कार्यवाही करती हैं। इसके अलावा वुमेन पावर लाइन नंबर 1090 पर किसी शिकायत को दर्ज कराने व आकस्मिक सहायता के लिए यूपी 112 के इस्तेमाल के बारे में विधिवत जानकारी दी गई।

स्कूली छात्राओं को पढ़ाई के साथ विभिन्न कौशलों को सीखने और अपने आस-पास की महिलाओं, बालिकाओं को भी सीखने/सिखाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। सरकार द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास केंद्रों के सहायता से प्रत्येक स्तर की बालिकायें अपनी रुचि के अनुसार नये कुटीर उद्योगों, उद्यमों आदि का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। आत्मनिर्भर रहते हुए महिला वर्ग सामाजिक उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मिशन शक्ति अभियान के तहत किये गये कार्यक्रम में सीओ मिश्रिख द्वारा मिश्रिख टीम सहित व अन्य समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष द्वारा महिला बीट पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न स्थानों पर निरंतर संवाद स्थापित कर जागरुक करने के प्रयास किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें: क्रांतिकारी मंगल पांडेय के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदा श्रद्धापूर्वक स्मरण करेगा : बृजेश राम त्रिपाठी

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर
Kanpur में ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत: 2 दिन पहले भाभी ने घर पर लगाई थी फांसी, परिजन बोले- सदमे में था, जानिए पूरा मामला
Hardoi News : सीतापुर से चोरी हुआ था बच्चा, हरदोई पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किया बरामद
बच्चों में पेट दर्द की बढ़ती समस्या, जांच में बीमारी का नहीं चलता पता, SGPGI के डॉ. अजय ने बताई वजह
प्रयागराज : संविदात्मक विवाद में दाखिल रिट याचिका में नए अधिकारों की मांग स्वीकार्य नहीं
Bahraich News : तेंदुए के हमले में बालक की मौत, गेहूं के खेत में मिला क्षत विक्षत शव