Nokia बाजार में उतारेगा Nokia G11 Plus स्मार्टफोन!, फीचर्स हुए लीक

Nokia बाजार में उतारेगा Nokia G11 Plus स्मार्टफोन!, फीचर्स हुए लीक

नई दिल्ली।। Nokia अपनी G Series का एक और नया स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका नाम Nokia G11 Plus हो सकता है। इस फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। नोकिया इस स्मार्टफोन में 1.61 GHz का ओक्टा कोर UniSoC प्रोसेसर लगा सकती है। यह एक …

नई दिल्ली।। Nokia अपनी G Series का एक और नया स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका नाम Nokia G11 Plus हो सकता है। इस फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं।

नोकिया इस स्मार्टफोन में 1.61 GHz का ओक्टा कोर UniSoC प्रोसेसर लगा सकती है। यह एक एंट्री लेवल प्रोसेसर है जिससे पता चलता है कि यह फोन भी एंट्री लेवल हो सकता है। इसके साथ ही फोन में Mali G57 GPU भी हो सकता है। मेमोरी की बाते करें तो इस फोन में 4 जीबी रैम भी दी जा सकती है। फोन में Android 12 हो सकता है। इसके साथ ही की 20 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।

नोकिया ने कुछ समय पहले Nokia G11 पेश लिया था, यह उसी फोन का अगला वर्जन हो सकता है। इसलिए हम आपको नोकिया g11 के फीचर्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप को ये अंदाज़ा हो सकें कि G11 प्लस कैसा स्मार्टफोन हो सकता है। Nokia G11 के फीचर्स Nokia के G11 फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है। इसमें रेजोल्यूशन 720 x 1600 का मिलता है। फोन में 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो उपलब्ध है। साथ ही फोन में 90 Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है।

वहीँ कैमरे की बाते करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13 MP का मेन कैमरा होने के साथ 2 MP के 2-2 कैमरे दिए हुए हैं। इसके अलावा फोन में 5050 mAh की बैटरी लगी हुई है। फोन में 3 GB की रैम मिलती है। नोकिया के स्मार्टफोन G 11 प्लस के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।आने वाले दिनों में इसके फीचर्स के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी। जिससे इसके फीचर्स, लॉन्चिंग और कीमत के बारे में पता चल पाएगा

इसे भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुआ Infinix InBook X1 Slim लैपटॉप, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

ताजा समाचार

Bareilly News: आज शाम बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
बरेली मंडल में कांग्रेस का नहीं नामोनिशान, फिर भी सबसे ज्यादा रही बीजेपी के निशाने पर
लखनऊ: राजधानी के इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा
Bareilly News: टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
उन्नाव: ब्याज पर दिये करोड़ों रुपए न मिलने पर युवक ने आत्महत्या करने का वीडियो किया वायरल, जांच में जुटी पुलिस
IPL 2024: आरसीबी ने गुजरात को चार विकेट से रौंदा, डुप्लेसी और विराट ने खेली तूफानी पारी