मुरादाबाद : संपत्ति हथियाने की चाह में भाई ने किया रिश्तों का कत्ल, तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद : संपत्ति हथियाने की चाह में भाई ने किया रिश्तों का कत्ल, तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद,अमृत विचार। संपत्ति हथियाने की होड़ में शैतान बने एक भाई ने सुपारी देकर अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों के कत्ल की दर्दनाक दास्तान बयां करते हुए सोमवार को मझोला पुलिस ने कत्ल के तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। गंभीर आरोपों से घिरे तीनों आरोपियों को कोर्ट …

मुरादाबाद,अमृत विचार। संपत्ति हथियाने की होड़ में शैतान बने एक भाई ने सुपारी देकर अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों के कत्ल की दर्दनाक दास्तान बयां करते हुए सोमवार को मझोला पुलिस ने कत्ल के तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। गंभीर आरोपों से घिरे तीनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मझोला थानाक्षेत्र के ढक्का मोहल्ले में 11 जून की रात बूंदी फैक्टरी स्वामी मोनू की गोली मारकर हत्या की गई। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप अपने देवर सोनू वह नंदोई अनिल कुमार पर लगाया।

तहरीर के आधार पर महिला पुलिस ने कातिलों की तलाश शुरू की। ‌ गंभीर आरोपों के मद्देनजर पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में सोनू, नवाबुद्दीन व देवेन्द्र सैनी उर्फ भोलू ने कबूला कि मोनू की हत्या संपत्ति हथियाने की चाह में की गई। पुलिस का दावा है कि मृतक के भाई और बहनोई ने साढे चार लाख रुपये की सुपारी कातिल को दी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के मुताबिक मझोला के लाइन पार ढक्का मोहल्ला निवासी मोनू (38) की बूंदी बनाने की फैक्टरी है। घर के पास ही गोदाम है।

11 जून शनिवार देर रात करीब बारह बजे मोनू गोदाम से घर लौट रहे थे। घर के बाहर ही पहुंचे थे। उन्हें कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए थे। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो उन्होंने देखा कि मोनू खून से लथपथ मिला। मोनू का छोटा भाई सोनू व अन्य परिजन भी आ गए। घायल मोनू को साईं अस्पताल ले जाया गया। वहां च‌िकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी के मुताबिक मोनू का अपने भाई सोनू व अमरोहा गजस्थल निवासी बहनोई अनिल कुमार उर्फ ईश्वर सिंह से विवाद चल रहा था। दोनों ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने सोनू, नवाबुद्दीन उर्फ गोरा और देवेंद्र सैनी निवासी गजस्थल थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया है। जबकि अनिल समेत तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में मझोला पुलिस छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीआईजी सहित पुलिस अधिकारियों ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण