बरेली: थमा चुनावी शोर...अब निष्पक्ष मतदान कराने पर जोर, पांच साल बाद आया है ये मौका

बरेली: थमा चुनावी शोर...अब निष्पक्ष मतदान कराने पर जोर, पांच साल बाद आया है ये मौका

बरेली, अमृत विचार। आखिर मतदाताओं का समय आ गया। मंगलवार को सुबह सात बजते ही बरेली और आंवला संसदीय क्षेत्र के 38 लाख से ज्यादा मतदाताओं के सामने पांच बरसों के लिए अपने भविष्य की इबारत लिखने का मौका होगा। शाम को छह बजे तक वे अपनी किस्मत ईवीएम में कैद कर चुके होंगे। उन्होंने अपनी किस्मत चमकाने के लिए किसे चुना है, इसका खुलासा 4 जून को होगा।

रविवार शाम लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया। प्रत्याशियों के पास सोमवार को डोर टू डोर संपर्क करने का मौका और रहेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ 22 अप्रैल से उनके चुनाव प्रचार में तेजी आनी शुरू हुई थी। करीब 15 दिन गांव-गांव धूल छानी गई और दरवाजे-दरवाजे जाकर लोगों से वोट मांगने का दौर चला। राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेताओं के दौरे हुए। मतदान के बाद यह सिलसिला खत्म हो जाएगा और मतदाताओं के दरवाजों पर फिर ये मेले तभी लगेंगे, जब कोई नया चुनाव होगा। 

ख्याल रखने वाली बात यह है कि मतदान का अंत होने के साथ दाता और याचक की भूमिका निभाने वाले पात्र आपस में बदल जाएंगे। चुनाव होने तक ही वोट देने वालों को प्रत्याशियों के लिए दाता की भूमिका में रहना है और उसके बाद चुने गए प्रत्याशी खुद इस भूमिका में होंगे। देश के सबसे बड़े चुनाव की यही सबसे बड़ी गंभीरता है कि हर शख्स जिसके पास मताधिकार है, वह उसका इस्तेमाल करे। मतदाताओं को इस भ्रम से भी निकलने की जरूरत है कि उन्हें प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करना है। प्रत्याशियों से ज्यादा चुनाव उनकी किस्मत का फैसला करता है। लिहाजा ज्यादा जरूरी है कि वे अपनी किस्मत के लिए वोट करें।

आज सुबह रवाना होने लगेंगी पोलिंग पार्टियां
परसाखेड़ा से सोमवार की सुबह पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने रविवार को बैठक कर रणनीति तैयार की। पोलिंग पार्टियां भेजने के लिए जिन गाड़ियों को अधिग्रहीत किया गया है, उन्हें पुलिस और परिवहन विभाग ने रविवार को ही कब्जे में लेकर बरेली कॉलेज मैदान पर खड़ा करा दिया गया। सुबह ये गाड़ियां परसाखेड़ा भेज दी जाएंगी जहां से विधानसभा क्षेत्रवार पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होंगी। अफसरों को भी सुबह ही परसाखेड़ा पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।


बरेली संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र पुरुष             महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता

बरेली             247977 214201 35             462213
बरेली कैंट 202265 179094 19             381378

नवाबगंज            184939 158847 12             343798
भोजीपुरा            207707            181421 4             389132

मीरगंज             186223             161684 6             347913

आंवला संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष             महिला            थर्ड जेंडर कुल मतदाता

आंवला             172116 149739             8             321863
बिथरी चैनपुर 219996 189188 5             409189

फरीदपुर             182866            157376            1             340243
दातागंज             224984            190721 26             415731

शेखूपुर             216960            187720 7             404687

3089 बूथों पर होगा मतदान
जिले में कुल 3492 पोलिंग बूथ हैं। इनमें बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के भी 403 बूथ हैं जो पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में आते हैं। यहां 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है। अब सात मई को जिले के 3089 बूथों पर मतदान होगा। कुछ रिजर्व टीमों के साथ इतनी ही पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।

12,356 कार्मिक कराएंगे चुनाव, 10 फीसदी रिजर्व
जिले के 3089 बूथों पर मतदान कराने के लिए 12 हजार 356 कार्मिकों को लगाया गया है। इसके अलावा 10 फीसदी यानी 1256 मतदान कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जाएगा। करीब 15 सौ बूथों पर प्रशासन ने वेब कास्टिंग का इंतजाम किया है, 1589 बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सीडीओ जगप्रवेश ने बताया कि रविवार को रेंडमाइजेशन कराकर यह तय कर दिया गया है कि किस मतदान कार्मिक की ड्यूटी किस बूथ पर लगी है। सोमवार सुबह सात बजे सभी को परसाखेड़ा पहुंचने का आदेश दिया गया है। वहां से एआरओ पोलिंग पार्टियों को ईवीएम वितरण कराने के साथ उन्हें रवाना करेंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: मोदी सरकार में 10 साल में चार करोड़ पीएम आवास बने-धर्मेंद्र कश्यप

ताजा समाचार

बरेली: बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल ब्योरे पर रबड़ फैक्ट्री के कर्मचारियों से मांगी सहमति, 21 दिन के अंदर मांगा जवाब
बरेली: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 लोग थे सवार...बड़ा हादसा टला
कश्मीर में दो जगहों पर आतंकवादी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच और पहलगाम में राजस्थान के दंपती को मारी गोली
बरेली: चौकीदार की पिटाई के मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, होमगार्डों को बर्खास्त करने की मांग
औरैया: चालक की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया नर कंकाल, जानिए पूरा मामला
सेक्स स्कैंडल मामला: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट